IPL टीम का ट्रेविस हेड और पैट कमिंस को ऑफर, फिर हुआ गजब

Updated on 08-10-2025 02:22 PM
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दो बड़े नाम पैट कमिंस और ट्रेविस हेड ने साल भर फ्रेंचाइजी टी20 टूर्नामेंट खेलने के लिए मोटी रकम वाले प्रस्तावों को ठुकरा दिया है। यह खुलासा हुआ है कि एक आईपीएल फ्रेंचाइजी ने इन दोनों खिलाड़ियों को हर साल 10 मिलियन डॉलर (लगभग 58.2 करोड़ रुपये) का प्रस्ताव दिया था ताकि वे विभिन्न टी20 लीगों में उस फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर सकें। इसके बावजूद कमिंस और हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखा है।

दोनों खिलाड़ियों को मिला था ऑफर

पैट कमिंस जो ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान हैं आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। पिछले साल की नीलामी में उन्हें 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन बाद में उन्होंने 18 करोड़ रुपये में रिटेन होने का फैसला किया। वह सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रिकेटर सालाना लगभग 1.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 8.74 करोड़ रुपये) कमाते हैं। हालांकि पैट कमिंससालाना लगभग 3 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 17.48 करोड़ रुपये) कमाते हैं।

ट्रेविस हेड को कितने पैसे मिलते?

वहीं, ट्रेविस हेड को आईपीएल 2024 की नीलामी में हैदराबाद ने 6.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण 2025 सीजन के लिए उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है जिससे उनकी सैलरी दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। यह भी सामने आया है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की कमाई देश के अन्य शीर्ष खिलाड़ियों की तुलना में काफी कम है
यह स्थिति बिग बैश लीग के भविष्य पर सवाल खड़े करती है। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और फ्रेंचाइजी लीगों के बीच संतुलन बनाना पड़ रहा है। जहां एक ओर फ्रेंचाइजी लीगें खिलाड़ियों को भारी भरकम रकम दे रही हैं वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की घरेलू लीग को भी खिलाड़ियों को आकर्षित करने के लिए अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करनी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.