IPL बढ़ा सकता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की टेंशन

Updated on 13-10-2022 04:51 PM

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को अगले साल पाकिस्तान का दौरा करना है और इसका शेड्यूल पहले ही घोषित किया जा चुका है, लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने साफ कहा है कि टीम के खिलाड़ी इस बात का फैसला खुद करेंगे कि उन्हें आईपीएल 2023 में हिस्सा लेना है या फिर नैशनल टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर जाना है। आईपीएल में कीवी कप्तान केन विलियमसन के अलावा तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और ऑलराउंडर काइल जेमीसन खेलते हैं। अगर ये खिलाड़ी आईपीएल को तरजीह देते हैं तो कीवी टीम अपने स्टार क्रिकेटरों के बिना ही पाकिस्तान दौरे पर जा सकती है।

2023 में न्यूजीलैंड को 13 अप्रैल से 7 मई के बीच पाकिस्तान का दौरा करना है। पाकिस्तान में मैच कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी में खेले जाने हैं। न्यूजीलैंड की टीम 27 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 के बीच पाकिस्तान में दो टेस्ट और तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेलेगी।

इसके बाद कीवी टीम दोबारा पाकिस्तान के दौरे पर आएगी और तब 13 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी और 26 अप्रैल से 7 मई के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। अब यह तो आने वाला समय बताएगा कि कीवी के ्स्टार खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे पर जाते हैं या फिर आईपीएल में खेलने का फैसला लेते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.