1.8 करोड़ का पड़ा एक, इन सुपर स्टार्स ने टीमों को कर दिया बर्बाद, IPL 2024 से छुट्टी होनी तय

Updated on 01-06-2023 07:14 PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की समाप्ति हो चुकी है। 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब को अपने नाम किया। इस सीजन के लिए हुई नीलामी में सीएसके समेत सभी फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर मोटी रकम खर्च की लेकिन इसके बावजूद उन्हें निराशा हाथ लगी। 16वें सीजन में ऐसे ही कुछ खिलाड़ी रहे जिनपर भारी भरकम खर्च किया गया लेकिन उन्होंने अपनी टीम चूना लगा दिया।

सीएसके के लिए घाटे का सौदा रहा बेन स्टोक्स

इस लिस्ट में पहला नाम आता है तो बेन स्टोक्स का। इंग्लैंड टेस्ट के कप्तान को सीएसके ने ऑक्शन में 16 करोड़ 25 लाख में अपनी टीम के साथ जोड़ा था लेकिन उन्हें 16वें सीजन में सिर्फ दो मैच में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 15 रन बनाए। इस तरह सीएसके के लिए बेन स्टोक्स का एक रन 1.8 करोड़ से भी अधिक का पड़ गया।

सैम करन ने भी डुबोई पंजाब की लुटिया

आईपीएल के इतिहास में सैम करन ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने। पंजाब किंग्स ने उन्हें 18.50 करोड़ में खरीदा था लेकिन उम्मीद के मुताबिक वे अपना खेल नहीं दिखा सके। 16वें सीजन में करन पंजाब के लिए कुल मैच में मैदान पर उतरे जिसमें उन्होंने सिर्फ 10 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 276 रन बनाए। इस तरह के पंजाब के लिए सैम करन के द्वारा लिया गया एक विकेट 1.85 करोड़ का पड़ा जबकि एक रन 6.70 लाख का पड़ गया।

बॉलिंग में ग्रीन ने लगाया मुंबई को चूना

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को भी मुंबई इंडियंस भारी भरकम रकम दिया। मुंबई ने ग्रीन को 17.50 करोड़ में खरीदा था। हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी में तो कुछ हद तक अपनी टीम की भरपाई करने की कोशिश जरूर की लेकिन गेंदबाजी उनकी बहुत लचर रही। उन्होंने पूरे सीजन में 16 मैच खेलकर 6 विकेट ही ले पाए। इस तरह मुंबई के लिए उनका एक विकेट लगभग तीन करोड़ का पड़ा लेकिन बैटिंग उनकी दमदार रही।

केएल राहुल भी रहे लखनऊ के लिए महंगा सौदा

लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल के 16वें सीजन में सिर्फ 9 मैच ही खेल पाए। टीम ने उन्हें 17 करोड़ की बड़ी रकम में रिटेन किया था। राहुल के लिए आईपीएल 2023 कुछ खास नहीं रहा था और चोटिल होकर बाहर हो गए थे। हालांकि बाहर होने से पहले उन्होंने 2 अर्धशतक के साथ 274 रन बना। इस तरह लखनऊ को राहुल का एक रन करीब 6 लाख का पड़ गया।

शतक के बाद बुरी तरह फ्लॉप हुए ब्रूक

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 16वें सीजन में शतकीय पारी खेलने वाले हैरी ब्रूक ने भी पूरी तरह से निराश किया। ब्रूक ने 10 मैच खेलकर सिर्फ 190 रन बना सके, जिसमें एक शतक शामिल रहा। उनके शतक को छोड़ दें तो 9 मैच में वे सिर्फ 90 रन ही बना सके। इस तरह 13.25 करोड़ में बिकने वाले ब्रूक का एक रन हैदराबाद को करीब 7 लाख का पड़ गया।

गेंदबाजी में बेअसर रहे शार्दुल

तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हुए। केकेआर ने शार्दुल करो 10.75 करोड़ में खरीदा था लेकिन वह अपनी टीम के लिए 16वें सीजन में 11 मैच खेलकर सिर्फ 7 विकेट ही ले पाए। इस तरह केकेआर के लिए शार्दुल का एक विकेट 1.53 करोड़ का पड़ गया।

जोफ्रा का हाल रहा बेहाल

मुंबई के लिए जोफ्रा आर्चर का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। आर्चर को मुंबई ने अपनी टीम में 10 करोड़ में खरीदा था। हालांकि वह चोटिल होने के कारण सिर्फ 5 मैच में ही खेल जिसमें उन्हें दो विकेट मिल पाया। इस तरह आर्चर का एक विकेट मुंबई के लिए 16वें सीजन में 5 करोड़ का पड़ गया।

आवेश खान ने भी टीम का कराया नुकसान

लखनऊ के ही आवेश खान भी अपने रकम के अनुसार प्रदर्शन से न्याय नहीं कर सके। लखनऊ ने आवेश खान को 10 करोड़ में रिटेन किया था लेकिन वह 16वें सीजन में बुरी तरह से फ्लॉप हुए। वे 9 मैच में सिर्फ 8 विकेट ले पाए। इस तरह उनका एक विकेट लखनऊ को 1.25 करोड़ का पड़ गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.