आईपीएल 2024 ऑक्शन पहली बार भारत से बाहर, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं फ्री लाइव

Updated on 18-12-2023 02:17 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 सीजन के लिए ऑक्शन मंगलवार (19 दिसंबर) को दुबई के कोका-कोला एरिना में होगा। इस दौरान कुल 333 खिलाड़ियों की नीलामी होगी, जबकि टीमों के पास 77 स्लॉट हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। 23 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में रजिस्टर किया है, जबकि 13 ने 1.5 करोड़ रुपये के स्लॉट में रहना चुना है। 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय हैं और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें से दो खिलाड़ी असोसिएट देशों से हैं। कैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या 116 है, जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 215 है।

यह पहला मौका है जब आईपीएल की नीलामी देश से बाहर हो रही है। गुजरात टाइटंस नीलामी में 38.15 करोड़ रुपये की अधिकतम पर्स के साथ उतरेगा, जबकि राजस्थान रॉयल्स के पास 14.5 करोड़ रुपये की सबसे कम पर्स है। उल्लेखनीय ट्रेडिंग में गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में हार्दिक पंड्या के जाने से काफी चर्चा हुई। पांच बार के आईपीएल चैंपियन ने रोहित शर्मा की जगह आईपीएल 2024 के लिए पंड्या को अपना नया कप्तान घोषित किया है।

19 दिसंबर को आईपीएल 2024 ऑक्शन किस समय शुरू होगी?


आईपीएल 2024 की नीलामी स्थानीय समयानुसार (दुबई) सुबह 11:30 बजे, यानी भारत में दोपहर 1 बजे से शुरू होगी।

कौन से चैनल टेलीविजन पर आईपीएल 2024 ऑक्शन का सीधा प्रसारण करेंगे?


स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल 2024 की नीलामी का आधिकारिक प्रसारक है। दर्शक स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर नीलामी का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

आईपीएल 2024 की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग कहां से मिलेगी?


आईपीएल 2024 की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema पर ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा आप लाइव अपडेट्स नवभारत टाइम्स ऑनलाइन पर भी देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.