सीएम को 9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध मेले का आमंत्रण:भोपाल में बौद्ध धम्मगुरुओं ने डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात

Updated on 25-12-2024 01:24 PM

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को भाजपा कार्यालय भोपाल में बौद्ध धर्मगुरु भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो और भंते राहुलपुत्र ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर बौद्ध धर्मगुरुओं ने मुख्यमंत्री को उनके समाजसेवी कार्यों के लिए बधाई दी और आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान सागर थेरो ने सीएम को आगामी 26 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले 9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध मेले में पधारने का औपचारिक निमंत्रण दिया। डॉ. मोहन यादव ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि बौद्ध धम्म का संदेश आज के समाज में अत्यधिक प्रासंगिक है और राज्य सरकार बौद्ध स्थलों के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो ने बताया कि हाल ही में उन्होंने संविधान दिवस पर लंदन स्थित अंबेडकर हाउस में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने बोधगया के महा बोधि महाविहार में बुद्ध वंदना की और भिक्षु संघ का आशीर्वाद लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.