एपीआई बनाने वाली इस कंपनी के निवेशकों की लग गई लॉटरी, तीन परसेंट से अधिक उछला शेयर

Updated on 15-05-2023 07:54 PM
नई दिल्ली: सभी इनवेस्टर्स और मार्केट पार्टिसिपेंट्स ध्यान दें। भारतीय स्टॉक मार्केट यानी दलाल स्ट्रीट सातवें आसमान पर है। फाइनेंशियल वर्ल्ड में आ रही कुछ शानदार खबरों के कारण बाजार में तेजी दिख रही है। अप्रैल में देश में खुदरा महंगाई 4.7 फीसदी पर आ गई जो इसका 18 महीने का न्यूनतम स्तर है। जी हां आपने सही सुना है। महंगाई में भारी गिरावट आई है। सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाली बात यह है कि आरबीआई की छह फीसदी की ऊपरी सीमा से कम है। आरबीआई देश का केंद्रीय बैंक है और देश की मॉनीटरी पॉलिसी को रेगुलेट करने की जिम्मेदारी उसी के पास है। आरबीआई की देश में महंगाई की स्थिति पर करीबी नजर है। उसने महंगाई को तो फीसदी के मार्जिन के साथ चार फीसदी के नीचे रखने का टारगेट सेट किया है। इसका मतलब यह है कि अगर महंगाई दो से छह फीसदी के बीच रहती है तो यह आरबीआई की टॉलरेंस लिमिट के भीतर है।

कहावत है कि जब बारिश होती है तो जमकर होती है। सोमवार को यह कहावत सच साबित हो गई। महंगाई घटने के साथ ही हिकल के शेयरहोल्डर्स को अच्छी न्यूज सुनने को मिली। कंपनी ने यूएस एफडीए ऑडिट में जीरो ऑब्जरवेशन की घोषणा की है। कंपनी का शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में तीन फीसदी से अधिक उछल गया। इस दौरान करीब छह लाख शेयरों की खरीद फरोख्त हुई। यह इसके दस दिन और 30 दिन के एवरेज वॉल्यूम से ज्यादा है। कंपनी की एक घोषणा की वजह से उसके शेयरों में तेजी आई। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन ने हाल में कंपनी के पनोली (गुजरात) स्थित फैसिलिटी का दौरा किया था। पांच दिन चले इस इंस्पेक्शन के बाद अमेरिकी एजेंसी ने जीरो 483 ऑब्जरवेशन दिया।

कंपनी की पनोली फैसिलिटी के पहले भी दो बार ऑडिट किया जा चुका है और इसे एडवांस्ड इंटरमीडिएट्स और अहम स्टार्टिंग मटीरियल्स बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी के प्रेजिडेंट (फार्मास्यूटिकल्स) मनोज मेहरोत्रा ने कहा कि हिकल एपीआई और इंटरमीडिएटरीज बनाने वाली जानी मानी कंपनी है और यह अप्रूवल हमारी डाइवर्सिफिकेशन स्ट्रैटजी की अनुरूप है। इससे हमें अपने ग्लोबल कस्टमर बेस को सर्व करने के लिए अतिरिक्त एपीआई साइट मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.