इनवेस्टर्स को मिला इस शेयरों का 'आशीर्वाद', बाजार खुलते ही 20% तक उछल गए, देखिए पूरी लिस्ट
Updated on
26-04-2023 07:01 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी शेयर मार्केट में गुरुवार को भारी गिरावट आई। सभी अहम इंडेक्सेज में एक से दो फीसदी गिरावट आई। इस कारण अधिकांश एशियन मार्केट्स में गिरावट दिख रही है जबकि भारतीय शेयर मार्केट फ्लैट ट्रेड कर रहा है। सुबह 11.05 बजे बीएसई सेंसेक्स 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 60,144 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) भी 0.03 परसेंट तेजी के साथ 17,773 अंक पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सबसे ज्यादा तेजी आई जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में सबसे ज्यादा गिरावट रही। बीएसई मेटल्स में एक फीसदी से अधिक गिरावट रही और यह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड में भारी गिरावट रही।
बीएसई ऑयल एंड गैस तथा बीएसई एनर्जी में भी भारी गिरावट रही जबकि टेलिकम्युनिकेशन और रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी रही। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स ने मेन इडेक्सेज से बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएसई स्मॉलकैप में गुजरात इंडस्ट्रीज पावर कंपनी लिमिटेड में सबसे ज्यादा 14 फीसदी तेजी रही। गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड और गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड में भारी खरीदारी देखने को मिली। यह रही उन पेनी स्टॉक्स की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छुआ। आने वाले सेशंस में इन शेयरों पर करीबी नजर रखें...