निवेशकों को पहले ही दिन लगा झटका, जानिए कितने पर लिस्ट हुआ यात्रा ऑनलाइन का शेयर

Updated on 28-09-2023 01:55 PM
नई दिल्ली: सफर से संबंधित ऑनलाइन बुकिंग सुविधाएं देने वाली ट्रेवलटेक स्टार्टअप कंपनी यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online) का आईपीओ आज शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया। लेकिन पहले ही दिन निवेशकों को झटका लगा। बीएसई पर यह 8.31 परसेंट डिस्काउंट के साथ 130.20 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी का आईपीओ 15 सितंबर को खुला था। इसके लिए प्राइस बैंड 135-142 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इसे 1.61 गुना बोलियां मिली थीं। इसमें तीन करोड़ शेयर ऑफर में रखे गए थे जबकि 4,98,92,430 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। रिटेल कैटगरी में इसे 2.11 गुना बोलियां मिली थीं जबकि एनआईआई कैटगरी में यह 42% ही सब्सक्राइब हुआ था। क्यूआईबी कैटगरी में इसे करीब 2.05 गुना बोलियां मिली थीं।

कंपनी का कहना है कि आईपीओ से जुटाए गए पैसों में से 150 करोड़ रुपये के फंड का इस्तेमाल स्ट्रेटेजिक इनवेस्टमेंट, एक्विजिशन और इनआर्गेनिक ग्रोथ के लिए करेगी। इसके अलावा टेक्नोलॉजी, और अन्य आर्गेनिक ग्रोथ इनिशिएटिव में भी कुछ राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। शेष फंड का इस्तेमाल सामान्य कारपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। आईपीओ लाने के पहले कंपनी ने राइट्स इश्यू जारी कर 62.01 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस दौरान कंपनी के प्रमोटर टीएचसीएल को 2,62,7,697 इक्विटी शेयर जारी किए थे। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर टीएचसीएल की 88.91 फीसदी और एशिश कंसोलिडेटेड डीएमसी पीटीई लिमिटेड की हिस्सेदारी 9.68 फीसदी थी। इसी के साथ कुछ और कंपनियों की भी इसमें हिस्सेदारी है। आईपीओ में कंपनी के प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारक ने 1.218 करोड़ शेयर ऑफर फोर सेल (OFS) के लिए रखे थे। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इस इश्यू का आकार 775 करोड़ रुपये का है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.