टाटा ग्रुप के शेयरों पर टूटे निवेशक, चार दिन में 85,000 करोड़ की कमाई, जानिए क्या है मामला

Updated on 09-03-2024 02:00 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में इस हफ्ते देश के सबसे बडे औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप (Tata Group) का दबदबा रहा। ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) के आईपीओ की सुगबुगाहट से रिटेल निवेशकों ने टाटा ग्रुप के शेयरों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान ग्रुप की 24 लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 85,000 करोड़ रुपये बढ़कर 31.6 लाख करोड़ पहुंच गया। सबसे ज्यादा तेजी टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) में दिखाई दी। कंपनी के शेयरों में इस हफ्ते 36 फीसदी तेजी आई। दूसरे नंबर पर टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (Tata Investment Corporation) रही जिसका शेयर 28 फीसदी उछला। ACE Equity के डेटा में यह बात सामने आई है।

टाटा ग्रुप का कंपनी रैलिस इंडिया (Rallis India) के शेयर इस हफ्ते 14 फीसदी उछला जबकि टाटा पावर की वैल्यू 13 फीसदी बढ़ी। टाटा मोटर्स का शेयर भी डिमर्जर की न्यूज से छह फीसदी चढ़ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स अपने कमर्शियल वीकल और पैसेंजर वीकल बिजनस को अलग करेगी और फिर दो कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी। इसी तरह आरबीआई के नियमों के मुताबिक टाटा संस को सितंबर 2025 तक लिस्ट होना है। कंपनी के आईपीओ में टाटा केमिकल्स को सबसे ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। यही वजह है कि निवेशकों ने इस शेयर को हाथोंहाथ लिया। माना जा रहा है कि टाटा संस को लिस्टिंग से बचाने के लिए टाटा ग्रुप सभी तरह के लीगल और फाइनेंशियल विकल्पों पर विचार कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.