औद्योगिक विकास के लिए निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 24-02-2024 11:43 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले की तैयारियों में गति लाएं। सुनियोजित और सुव्यवस्थित ढंग से समस्त आयोजन किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव अर्थात समिट के माध्यम से औद्योगिक विकास के लिए निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। उज्जैन सहित पूरे प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को समिट का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन के स्मार्ट सिटी कार्यालय में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास की बहुत संभावनाएं हैं। इन्हें साकार किया जाएगा। आगामी एक और दो मार्च को उज्जैन की इन्वेर्स्टस समिट के आधार पर पूरे प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्र के उद्योगों की स्थापना की संभावनाएं प्रबल होंगी। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को आमंत्रित करने के लिए यह समिट हो रही है।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन्वेर्स्टस समिट के बेहतर आयोजन के लिए अन्य संभावनाएं भी तलाशें। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राजा विक्रमादित्य न्याय के प्रतीक थे। विक्रमोत्सव में न्याय पर आधारित कार्यक्रम को भी शामिल किया जाएं। होली के अवसर पर भव्य गैर का भी आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि उज्जैन की कोठी पैलेस के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर पैलेस को स्वावलंबी बनाएं। कॉन्फ्रेंस हॉल, रूफटॉप रेस्टोरेंट, सुविधाजनक पार्किंग व्यवस्था भी प्लान करें। बैठक में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 मार्च को प्रातः 10: 30 बजे कालिदास अकादमी, उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेला, विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण एवं वीर भारत संग्रहालय का शिलान्यास कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है। उज्जैन में उज्जयनी विक्रम व्यापार मेले के मुख्य आकर्षणों गैर परिवहन वाहनों तथा छोटे परिवहन वाहनों पर पंजीयन शुल्क एवं रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट,इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, विभिन्न कम्पनियों के गैर परिवहन वाहनों एवं परिवहन वाहनों, गारमेन्टस एवं अन्य उपकरणों का उचित मूल्य पर विक्रय विशिष्ट व्यंजनों से संबंधित स्टॉल्स  शामिल हैं। सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम भी होंगे। मेले में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र और कुटीर एवं ग्रामोद्योग के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। उज्जयनी विक्रम व्यापार मेले के अंतर्गत ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फूड जोन का कार्यक्रम दशहरा मैदान, व्यवसायिक दुकानें, ऑटोमोबाइल्स झूला एवं फूड जोन पीजीबिटी मैदान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम कालिदास अकादमी त्रिवेणी संग्रहालय एवं पॉलिटेक्निक मैदान में प्रस्तावित किए गए हैं। उज्जैन व्यापार मेला में भाग लेने वाले प्रमुख ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में प्रमुख रूप से महिंद्रा, टाटा मोटर्स, हुंडई, यामाहा, नेक्सा, रॉयल एनफील्ड, हीरोहोंडा, सैमसंग, पैनासोनिक, एचपी,डेल मारुति सुजुकी आदि शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.