एफडी से कहीं बेहतर है डेट फंड में निवेश, जानें कैसे

Updated on 17-03-2023 08:19 PM
नई दिल्ली: अगर आप अपनी मेहनत की कमाई को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करने की सोच रहे हैं तो डेट फंड (Debt Funds) में कर सकते हैं। निवेश करने के लिए डेट फंड एफडी से बेहतर हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में इजाफे के बाद बैंकों ने लोन और जमा दरों दोनों की दरों को बढ़ा दिया है। देश के प्रमुख बैंक 1-5 साल की सावधि जमा (Fixed Deposit) पर 7. 5 फीसदी तक का ब्याज दे रहे हैं। इससे पहले की आप बैंकों की एफडी (FD) में निवेश करें बता दें कि अगर आपका निवेश करने का समय तीन वर्ष से ज्यादा है तो डेट फंड (Debt Funds) बेहतर ऑप्शन है। अगर डेट फंड्स (Debt Funds) को तीन वर्ष से ज्यादा समय तक रखा जाता है तो लाभ को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के रूप में देखा जाता है। इंडेक्सेशन के बाद 20 फीसदी पर टैक्स लगाया जाता है। होल्डिंग पीरियड के दौरान दौरान इंडेक्सेशन कंज्यूमर इंफ्लेशन को ध्यान में रखता है। ऐसे में म्यूचुअल फंड निवेश के लिए प्रभावी कर की दर फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में बहुत कम है।

इंडेक्सेशन बेनिफिट का करें इस्तेमाल


अगर लॉन्ग टर्म के लिए देखें तो इंडेक्शन बेनिफिट ज्यादा होता है। अगर आपने मार्च 2020 में डेट फंड में निवेश किया और मार्च 2023 में इसे भुनाया तो आपको तीन साल का फायदा मिलेगा। लेकिन अगर आप कुछ दिन इंतजार करते हैं और नए वित्त वर्ष में 31 मार्च के बाद निवेश को भुनाते हैं तो आपको एक साल का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। यही कारण है कि जानकार निवेशक वित्तीय वर्ष समाप्त होने से ठीक पहले डेट फंड और बॉन्ड पर स्टॉक करते हैं।

नहीं देना पड़ता है टीडीएस

डेट फंड में कोई टीडीएस भी नहीं लगता है। फिक्स्ड डिपॉजिट में अगर इंट्रेस्ट इनकम एक वर्ष में 40 हजार रुपये से ज्यादा है तो बैंक 10 फीसदी टीडीएस काटता है। एक टैक्सपेयर्स जो टैक्स के भुगतान करने के लिए उत्तरदायी नहीं है उसे टीडीएस बचाने के लिए फॉर्म 15एच या 15जी जमा करना होगा।

आसानी से निकाल सकते हैं पैसा


डेट फंड से आप आसानी से पैसा निकाल सकते हैं। डेट फंड को माउस के एक क्लिक से भुनाया जा सकता है। जब आप अपना निवेश निकालने के लिए अप्लाई करते हैं तो यह अगले दिन आपके बैंक अकाउंट में पैसा जमा हो जाता है। फिक्स्ड डिपॉजिट को समय से पहले बंद भी किया जा सकता है, लेकिन आपको कम ब्याज दर मिलती है। इसके अलावा, डेट फंड में आपको आंशिक निकासी की भी परमिशन मिलती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.