बस्तर फाइटर भर्ती में फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी पाने की जांच शुरू हुई

Updated on 26-09-2022 05:37 PM
बस्तर फाइटर भर्ती में फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता और आरोपी युवक का बयान दर्ज करने के बाद आज एसडीएम ने ग्राम छोटे देवड़ा जाकर मामले से जुड़े पहलुओं की पड़ताल किया है। मामले के आरोपी कमलोचन और उसके पिता पाकलू से बयान लिया जा चुका है, साथ ही शिकायतकर्ता मानसिंह का भी बयान दर्ज हो चुका है। बस्तर एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने ग्राम छोटे देवडा के पंचायत भवन में पटवारी, शिकायतकर्ता और आरोपी एवं पूर्व व वर्तमान सरपंच आदि के बयान दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसडीएम श्री वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत करने वाला युवक बकावंड तहसील के ग्राम छोटे देवड़ा निवासी है। वहीं आरोपित कमलोचन पिता पाकलू दिशा ओड़िशा का मूल निवासी है, तथा कुछ सालों से छोटे देवड़ा में ही आ बसा है। आरोप है कि कमलोचन ने स्वयं को छोटे देवड़ा निवासी आदिवासी सोमारु का पुत्र बताकर फर्जी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाकर फर्जी दस्तावेज के जरिए बस्तर फाइटर की नौकरी हासिल कर लिया। शिकायतकर्ता मानसिंग सोमारु की बेटी घासनी का पुत्र यानि उस व्यक्ति का नाती है। मानसिंह का साफ कहना है कि सोमारू का एकमात्र बेटा सुखराम था, जिसका निधन हो चुका है। कमलोचन तो सोमारू का पुत्र है ही नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.