ब्रिटेन में हेट स्पीच फैलाने वाली 24 मस्जिदों की जांच:पाकिस्तानी मूल के लोग चलाते हैं, दोषी हुए तो 14 साल की जेल

Updated on 29-08-2024 05:10 PM

‎‎‎‎‎‎‎‎ब्रिटेन में हेट स्पीच के खिलाफ बड़ी ‎‎कार्रवाई शुरू हो गई है। हेट स्पीच के ‎‎आरोप में 24 मस्जिदों की जांच की जा रही है। इन मस्जिदों को पाकिस्तानी मूल के लोग चलाते हैं।

ये मस्जिद ब्रिटेन के लंदन, बर्मिंघम, ‎‎लिवरपूल और मैनेचेस्टर जैसे शहरों में हैं। इन ‎मजिस्दों से गैर मुस्लिमों के खिलाफ‎ हेट स्पीच के फतवे जारी किए गए थे। ‎‎

इन‎ मस्जिदों से आतंकी संगठन हमास ‎और उसके सदस्यों के समर्थन में भी हेट‎स्पीच देने के आरोप हैं। आरोपियों‎ को दोषी पाए जाने पर 14 साल तक ‎की जेल की सजा हो सकती है।

7 अक्टूबर के बाद यहूदियों के खिलाफ नफरत फैलाई
गाजा में जंग शुरू होने के बाद से इन ‎मस्जिदों से घृणा फैलाने की कई‎ शिकायतें आईं। इन पर ऐसे मौलवियों और धर्म प्रचारकों को बुलाने का आरोप है जो इजराइल और यहूदियों के खिलाफ जहर उगलते हैं।

जुलाई में लेबर ‎सरकार के सत्ता में आने के बाद इस पर सख्ती हुई है। ब्रिटेन ‎सरकार ने 24 से अधिक ऐसी ‎मस्जिदाें की गतिविधियों और फंडिंग की जांच के आदेश दिए‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इन मस्जिदों की फंडिंग की जांच करने का फैसला हेट स्पीच वाली भाषणों के वायरल होने के बाद लिया गया।

इस मामले की जांच कर रहे चैरिटी‎ आयोग की प्रमुख हेलेन स्टीफेंसन ने ‎दैनिक भास्कर को बताया, "हम इसकी जांच ‎कर रहे हैं और यह भी विचार कर रहे ‎हैं कि क्या नियमों का उल्लंघन करने‎वाली मस्जिदों से उनका धर्मार्थ दर्जा‎ छीना जाना चाहिए।''‎

‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎उपदेश के नाम पर नफरत और‎ हिंसा फैलाने वाले भाषण
बर्मिंघम की मोहम्मदी मस्जिद ‎के मौलवी अबू इब्राहिम हुसैन ने‎ नमाजियों से कहा, "ऐ मुसलमान,‎ मेरे पीछे एक यहूदी है, आओ और‎ उसे मार डालो।'' मोहम्मदी ट्रस्ट‎ को पिछले दाे साल में सरकार से ‎12 लाख रुपए अनुदान मिला है।‎

पूर्वी लंदन में तौहीद मस्जिद में ‎माैलीवी शेख सुहैब हसन ने ‎इजराइल में हमास के हमले को‎ जायज ठहराया था।‎‎

लिवरपूल की एक अन्य मस्जिद में एक मौलवी ने कहा किया कि अगर "तीन अरब मुस्लिम इजराइल पर चढ़ाई कर दें तो वो इलाका पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगा।"

यहूदी कार्यकर्ताओं ने जांच एजेंसी को सौंपे कई सबूत‎
‎कई यहूदी कार्यकर्ताओं ने ब्रिटेन के ‎‎मस्जिदों में दिए गए नफरती उपदेशों का ‎‎एक डोजियर तैयार किया है और इसे‎‎ ब्रिटिश पुलिस के साथ साझा किया है। ‎‎ब्रिटेन में जांच के दायरे में आए मस्जिदों‎ ‎को पाकिस्तानी मूल के लाेग चलाते हैं।

‎इन मस्जिदों से दिए गए उपदेशों में ‘इजराइल को नष्ट करने’, ‘यहूदियों को‎ मारने’ और ‘अल्लाह के लिए युद्ध छेड़ने’ जैसे हिंसक संदेश दिए गए। ब्रिटेन‎ के कानून के मुताबिक, हमास या इसके मेंबर का समर्थन करने के दोषी ‎लाेगों काे 14 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।‎



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.