इंटरव्यू: बरसों से पता था, खतरे में है जोशीमठ

Updated on 07-01-2023 05:55 PM
नई दिल्ली: अस्सी के दशक में जोशीमठ पर भूगर्भ विज्ञान का अपना शोध पूरा करने वाले डॉ. दिनेश सती जियॉलजी कंसल्टेंट के रूप में यहां की तमाम छोटी-बड़ी परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं। वह खुद भी जोशीमठ के समीप स्थित एक गांव के निवासी हैं। जोशीमठ को बचपन से देखते आए हैं। नवभारत टाइम्स के विशेष संवाददाता महेश पांडेय ने उनसे जोशीमठ भू-धंसाव के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। प्रस्तुत हैं मुख्य अंश :
  1. जोशीमठ का भू-धंसाव कितना गंभीर है, क्या पहले से इस समस्या का पता नहीं था?
    जितना मूवमेंट अभी इसका दिख रहा है, वह गंभीर चिंता में डालने वाला है। सारे घरों की दरारें दिनो-दिन चौड़ी होती गईं और घर अब गिरने की स्थिति में पहुंच गए हैं। कई जगह एक मकान, दूसरे मकान में चढ़ आया है। लोगों के लिए घरों में रहना खतरे से खाली नहीं है। यह धंसाव रुकने वाला नहीं दिख रहा। ऐसा भी नहीं कि धंसाव पहली बार दिखा हो। पहले भी यह समस्या इस शहर के साथ थी। साल 1976 में गढ़वाल के कमिश्नर की अध्यक्षता में बनी मिश्रा कमिटी की रिपोर्ट भी इस बात की तस्दीक करती है। धंसाव को लेकर इस कमिटी ने कई सुझाव दिए थे, लेकिन उसकी अनदेखी हुई। न हमारी तत्कालीन संयुक्त यूपी सरकार ने कोई परवाह की, न अब की उत्तराखंड सरकार ने इस पर ध्यान दिया। शहर की पालिका ने ना ही निर्माणों के लिए कोई नियम कानून बनाए, ना ही किसी प्रकार की जल-मल निकासी की व्यवस्था की। मिश्रा कमिटी की निर्माण कार्यों को हतोत्साहित करने की संस्तुति को नजरअंदाज करके बड़े-बड़े होटल और अट्टालिकाएं खड़ी की जाती रहीं। इसका परिणाम हम सबके सामने है।
  2. इस भू-धंसाव के कौन-कौन से कारण आप देखते हैं?
      1. अनियंत्रित निर्माण से शहर की पहाड़ी जमीन पर अत्यधिक भार पड़ना और जल-मल की निकासी के समुचित इंतजाम के अभाव में इसका जमीन के भीतर छीज कर जमीन को कमजोर करना मुख्य कारण है। जोशीमठ शहर बसा ही ग्लेशियर से बहाकर लाई गई लूज बोल्डर और मिट्टी के ढेर पर है। ऐसे में इस पर जितना निर्माण का दबाव पड़ेगा, वह उतना घातक होगा। मौजूदा भू-धंसाव भी मुख्यतया इसी कारण से है। दूसरा कारण शहर की जड़ में बहती नदी से हो रहा कटाव भी है। अलकनंदा नदी इसकी बुनियाद पर लगातार कटाव कर रही है। बेस कटने के चलते भू-धंसाव होना लाजिम है। ऋषिगंगा घाटी में हैंगिंग ग्लेशियर के टूटने से आई बाढ़ के पानी से इसकी पहाड़ी को तब लगा झटका भी वर्तमान समय में भू-धंसाव का एक कारण हो सकता है, जहां तक जल विद्युत परियोजना की सुरंग से भू-धंसाव की बात है तो यह मेरे गले नहीं उतरती। हालांकि मैं उसे कोई क्लीन चिट नहीं दे रहा, लेकिन इतना कहूंगा कि बिना वैज्ञानिक तरीके से इन्वेस्टिगेट किए किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं है। किसी भूगर्भ इंजीनियरिंग संस्थान के विशेषज्ञों से इसका पता लगाना चाहिए। साथ में उसे मजबूती प्रदान करने के उपाय भी उनसे पूछने की आवश्यकता है। अनुभवी इंजीनियर और व्यावहारिक ज्ञान से सुसज्जित विशेषज्ञ ही इसका कोई हल दे सकता है।
      2. क्या आपको लगता है कि अब भी इस शहर को स्थायित्व प्रदान किया जा सकता है ?
        आज की स्थिति में यह नामुमकिन सा काम है। वह भी तब, जबकि इसका मूल कारण हमें पता ही नहीं है। पहले तो देश के तमाम विशेषज्ञ संस्थानों से संपर्क करके उनके विशेषज्ञों को यहां आमंत्रित किया जाए। इसके कारणों के साथ ही स्थायित्व के तरीके भी उन्हीं से पूछने होंगे। उनके द्वारा सुझाए उपायों पर अमल करना होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए कि जो जमीन खिसक रही हो, उस पर फिर से कंस्ट्रक्शन मटीरियल का बोझ यह कहकर बढ़ा दें कि हम भू-धंसाव रोकने को इसका ट्रीटमेंट कर रहे हैं ।
      3. विशेषज्ञों की टीम से किस तरह की अपेक्षा है?
        यह तो सर्वविदित है कि भू-धंसाव हो रहा है। यह भी मालूम है कि सामान्यत: किस कारण से यह हो रहा है। लेकिन मूल कारण क्या है इसका पता तो विशेषज्ञ लगाएंगे और वही यह सुझाव भी दे सकेंगे कि इसका निदान किया कैसे जाना है। अकादमिक अध्ययन कराने का कोई लाभ नहीं। एक्सपर्ट्स से सर्वे कराते हुए ठोस काम करवाने की जरूरत है। उससे पहले पूरे शहर को विस्थापित किया जाना आवश्यक है। अन्यथा कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
      4. क्या एमसीटी यानी मेन सेंट्रल थ्रस्ट का इस इलाके से गुजरना भी एक कारण हो सकता है?
        एमसीटी यहां से जरूर गुजरती है लेकिन उसमें कोई भी मूवमेंट इन दिनों नहीं है। इसलिए उसे इस भू-धंसाव के लिए ब्लेम नहीं किया जाना चाहिए। मेरा तो यह भी कहना है कि हेलंग बायपास भी पक्की चट्टान पर काटी जा रही सड़क परियोजना है। उसका कोई रोल यहां के भू-धंसाव में नहीं है। इसलिए इन विवादों में न पड़कर मूल कारण को खोजना होगा।
      5. क्या आधुनिक विकास की दौड़ में शामिल होने के लिए किए जाने वाले निर्माण को रोकना ही इसका एकमात्र उपाय है?
        देखिए, आधुनिक विकास की योजनाएं जरूरी हैं, लेकिन क्षेत्र के स्थायित्व के प्रयासों को भी लागू करना जरूरी है। किसी भी योजना और परियोजना को लागू करने से पहले उससे पड़ने वाले हर प्रकार के प्रभावों का अध्ययन करना और उसके संभावित दुष्प्रभावों को दूर करने का इंतजाम करने से ही बात बनेगी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.