जीआरएमसी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद लिए साक्षात्कार आज

Updated on 27-07-2023 12:22 PM

ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आज गुरुवार को साक्षात्कार रखा गया है। जनरल मेडिसिन के लिए एक,इमरेजेंसी मेडिसिन के लिए एक, एनेस्थीसिया के लिए एक और बायोकेमिस्ट्री विभाग के लिए एक सहायक प्राध्यापक के पद पर भर्ती की जानी है। जिसके लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी। जिसमें बायोकेमिस्ट्री छोड़कर बाकी विभागों में मेडिकल क्षेत्र के चिकित्सकों ने आवेदन किया है। जबकि बायोकेमिस्ट्री में नोन मेडिको क्षेत्र से आने वाले अभ्यार्थी का आवेदन पहुंचा है। इन सभी आवेदनों व दस्तावेज की जांच स्क्रूटनी कमेटी द्वारा की जा चुकी है। जिसकी रिपोर्ट स्क्रूटनी कमेटी ने चयन समिति को भेज दी है। जिसके आधार पर अब चयन समिति साक्षात्कार लेकर चयन करेगी। इसके बाद जीआरएमसी को चार सहायक प्राध्यापक मिल जाएंगे। साक्षात्कार का समय सुबह 11 बजे का रखा गया है। स्क्रूटनी कमेटी का कहना है कि उनका काम दस्तावेजों की जांच करना था,जांच के बाद रिपोर्ट भेज दी। नियमों के अनुसर चयन करना चयन समिति का काम है आगे वह जाने।

बायोकेमिस्ट्री में 50 फीसद से अधिक नोन मेडिको डाक्टर

जीआरएमसी के बायोकेमिस्ट्री विभाग में नोन मेडिको डाक्टरों की संख्या 50 फीसद को पार कर चुकी है। जबकि नेशनल मेडिकल काउंसिल के अनुसार बायोकेमिस्ट्री में नोन मेडिको डाक्टर की संख्या 30फीसद से अधिक नहीं होनी चाहिए। बाकी मेडिकल क्षेत्र से आने वाले डाक्टरों की उपलब्धता होना बताया गया है। लेकिन कालेज प्रबंधन से पता चला है कि गुरुवार की बायोकेमिस्ट्री विभाग के लिए होने जा रहे साक्षात्कार में एक नोन मेडिको क्षेत्र के पीएचडी डाक्टर को शामिल किया जा रहा है। स्क्रूटनी कमेटी ने इस अभ्यार्थी के सभी दस्तावेजों की जांच कर अपनी रिपोर्ट चयन समिति को भेजी है। यदि इस नोन मेडिको अभ्यार्थी का चयन सहायक प्राध्यापक के लिए होता है तो बायोकेमिस्ट्री में नोन मेडिको डाक्टरों की संख्या चार होगी जो कुल पदों के मुकाबले 75 फीसद से अधिक हो जाएगी। जो गर्वमेंट आफ इंडिया के आदेश क्रमांक व्ही.11013/10/2021-एमई-1 न्यू देहली दिनांक 22.6.2023 का उलंघन होगा।

इनका कहना है

मैं असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती मामले को दिखवाता हूं आखिर क्या गड़बड़ी चल रही है। नियमों की अनदेखी कर भर्ती क्यों की जा रही है,यदि गलत की तो जांच भी होगी और कार्रवाई भी। जन औषधि नहीं खोली जाएगी यह मैंने पहले ही साफ कर दिया था,दुकान बना ली तो उसकी भी जांच करा लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.