इंटरव्यू बोर्ड ने कहा सिविल सेवा में मत आइए, पर वो जिद पर अड़ गईं, पहली महिला IAS अफसर की सक्सेस स्टोरी

Updated on 23-03-2023 07:17 PM
नई दिल्ली: आजाद भारत में साल 1951 में जब सिविल सेवा की परीक्षा के नतीजे घोषित हुए, तब सफल होने वाले छात्रों की सूची में एक महिला का नाम था। महिला की सफलता के साथ ही देश के इतिहास के पन्नों में यह घटना हमेशा के लिए दर्ज हो गई। सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले पहले भारतीय गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर के भाई सत्येंद्र नाथ टैगोर थे, लेकिन सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाली पहली भारतीय महिला अन्ना राजम मल्होत्रा थीं। अन्ना राजम मल्होत्रा का जन्म केरल के एर्नाकुलम जिले में 17 जुलाई 1924 में हुआ था। चेन्नई स्थित मद्रास विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला लिया और सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। अपनी मेहनत के दम पर पहले ही प्रयास में 1951 में सिविल सेवा परीक्षा पास की। इस सफलता के साथ ही देश की पहली महिला आईएएस अफसर बनकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया। अन्ना राजम ने मद्रास कैडर से ट्रेनिंग ली।

अन्ना राजम से जुड़ा यह किस्सा काफी फेसम

    अन्ना राजम मल्होत्रा जब IAS का इंटरव्यू देने पहुंचीं तो बोड मेंबर ने उन्हें सिविल सर्विस में न आने की नसीहत दी। उनसे विदेश सेवा और केंद्रीय सेवा में कोई और विकल्प सेलेक्ट करने के लिए कहा गया। लेकिन अन्ना ने ऐसा करने से मना कर दिया। अन्ना ने इंटरव्यू तो पास कर दिया। लेकिन जब सर्विस में ज्वाइनिंग मिली तो अप्वाइंटमेंट लेटर पर लिखा था कि शादी हो जाने पर आपको निलंबित किया जा सकता है। इस बात से वह परेशान नहीं हुईं। यह नियम कुछ सालों बाद बदल गया, जिसके बाद उन्होंने शादी की।

    सेवा काल में इंदिरा से राजीव गांधी तक का शासन शामिल

    अन्ना राजम ने अपने सेवा काल में देश के दो प्रधानमंत्रियों और सात मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया। उनकी सेवा काल में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का शासन भी शामिल है। 1982 में दिल्ली में एशियाई खेलों का आयोजन हुआ। उस दौरान अन्ना राजम मल्होत्रा एशियाई खेलों की प्रभारी के तौर पर कार्यरत थीं। अन्ना राजम मल्होत्रा ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय में भी अपनी सेवा दी थी।


    पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित

    रिटायरमेंट के बाद अन्ना राजम मल्होत्रा ने प्रसिद्ध होटल लीला वेंचर लिमिटेड के डायरेक्टर पद पर कार्य किया। बाद में देश की सेवा करने के लिए अन्ना राजम मल्होत्रा को साल 1989 में भारत सरकार ने पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.