अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस एक अक्टूबर के कार्यक्रम शुरू

Updated on 09-09-2022 05:29 PM

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ 'आजादी के अमृत महोत्सव' में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस एक अक्टूबर पर सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न विभागों और स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से पूरे सितम्बर माह कार्यक्रम किए जाएंगे। वरिष्ठजन दिवस पर शतायु सम्मान के लिये वरिष्ठजनों का चिन्हांकन भी किया जा रहा है।

आयुक्त डॉ. ई. रमेश कुमार ने बताया कि सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में रिफरल चिकित्सा सुविधा और केन्द्र सरकार की वयोश्री योजना में विभिन्न उपकरणों के लिये चिन्हांकित कर उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

दूसरे सप्ताह में जनरेशन गेप दूर करने के लिये स्कूल और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे। विद्यार्थियों को विभिन्न वृद्धा आश्रम का भ्रमण कराया जायेगा। विद्यार्थी, वरिष्ठजनों से संवाद भी करेंगे। तीसरे और चौथे सप्ताह में वरिष्ठजन के अधिकारों की जानकारी देने के साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ और प्रतियोगिताएँ की जायेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.