तरनतारन में इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी गिरफ्तार:डॉक्टर से मांगी थी 30 लाख की फिरौती

Updated on 21-06-2025 03:22 PM

पंजाब में खेल और अपराध के खतरनाक गठजोड़ का एक और मामला सामने आया है। अमृतसर देहात पुलिस ने इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी गुरलाल सिंह को एक निजी डॉक्टर से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने और उसके घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

इस केस में आरोपी के पांच साथी अभी फरार हैं, जिनमें से तीन अन्य भी कबड्डी खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। यह मामला लोपोके थाना क्षेत्र के गांव भिलोवाल का है। पुलिस के अनुसार, निजी डॉक्टर युवराज नंदा को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी।

जब डॉक्टर ने रकम देने से मना किया, तो 4 जून को आरोपी उसके घर के बाहर पहुंचे और फायरिंग कर दी। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है।

तरनतारन का निकला आरोपी

पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए तरनतारन जिले के गांव सोहल निवासी गुरलाल सिंह को गिरफ्तार किया। डीएसपी इंदरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के पास से 30 बोर की एक नाजायज पिस्तौल भी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल फायरिंग में किया गया था।

डीएसपी ने बताया कि गुरलाल सिंह इंटरनेशनल स्तर का कबड्डी खिलाड़ी है और उसका आपराधिक गिरोह के साथ संपर्क होने का संदेह है।

फरार में तीन कबड्‌डी खिलाड़ी

पुलिस को जिन पांच अन्य आरोपियों की तलाश है, उनमें तीन भी कबड्डी खिलाड़ी बताए गए हैं। फरार आरोपियों की पहचान गुप्त रखी गई है ताकि उनकी गिरफ्तारी में कोई बाधा न आए। इंदरजीत सिंह ने बताया, "गुरलाल सिंह और उसके साथियों ने डर का माहौल पैदा करने के लिए डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी थी। हम बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।"

पुलिस ने इस मामले में फिरौती मांगना, जान से मारने की धमकी देना, और अवैध हथियार रखने जैसी कई धाराओं में केस दर्ज किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.