इंटरनेशनल फिल्म्स की 7 दिन तक धूम

Updated on 05-12-2022 10:15 PM
पर्यटन नगरी खजुराहो में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल का रंगारंग शुभारंभ सोमवार को स्थानीय पाहिल वाटिका परिसर में होगा। 7 दिनों तक चलने वाले इस समारोह का आयोजन फिल्म अभिनेता राजा बुन्देला के प्रयास प्रोडक्शन के बैनर तले होता है। इस समारोह का शुभारंभ सोमवार की शाम 7 बजे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री करेंगे।

इस दौरान फिल्म अभिनेता चंकी पांडे सहित अन्य मेहमानों की मौजूदगी रहेगी। इस आयोजन के सूत्रधार अभिनेता राजा बुन्देला ने बताया कि 5 से 11 दिसंबर 2022 तक आयोजित यह आयोजन सिनेमा और साहित्य-कला के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित है जिसमें देश-विदेश के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता तथा साहित्य जगत के पुरोधा भाग लेंगे। आयोजन में किसान जागरूकता, युवा मार्गदर्शन, महिला शसक्तीकरण, नशा मुक्ति के लिए जनजागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी प्रचार वाहन क्षेत्रों में भेजे गए हैं।

टपरा टॉकीज चलेंगी

नगर के विभिन्न स्थानों में पाँच टपरा टॉकीज के माध्यम से जनजागृति आधारित फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इस वर्ष खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित किया गया है। इसके अलावा पानी और किसानी आधारित भव्य प्रदर्शनी, चिकित्सा शिविर, लोक कला प्रदर्शनी, बुंदेली व्यंजन प्रदर्शनी का विशेष आयोजन किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.