15 की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू, छक्के मारने का शौक, कौन हैं टीम इंडिया की नाक में दम करने वाली आयशा नसीम

Updated on 13-02-2023 07:07 PM

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया है। जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) की फिफ्टी की मदद से टीम इंडिया ने मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। अंत में भारत ने भले ही एक ओवर रहते हुए मैच जीत लिया लेकिन यह आसान नहीं था। पाकिस्तान ने डेथ ओवर में आयशा नसीम (Ayesha Naseem) ने विस्फोटक बल्लेबाजी की।

 



अंतिम 6 ओवर में 66 रन

14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 83 रन ही था। यानी रनरेट से भी कम का। लेकिन उनके बाद टीम ने विस्फोटक खेलना शुरू कर दिया। इसमें आयशा नसीम ने अहम योगदान दिया। उन्होंने 25 गेंदों पर 43 रनों की तेज पारी खेली। इस पारी में दो चौके और 2 छक्के शामिल थे। इस मुकाबले में आयशा को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज ने छक्का नहीं मारा। 149 रन महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर है।

कौन हैं आयशा नीसम

18 साल की आयशा नीसम का जन्म पाकिस्तान के एबॉटाबाद में हुआ था। 15 साल और 209 दिन की उम्र में उन्होंने पाकिस्तान के लिए पहला मैच खेला था। वह पाकिस्तान के लिए इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी हैं। 2020 में आयशा को पीसीबी अवॉर्ड में वीमेंस इमर्जिंग क्रिकेट ऑफ द ईयर के लिए भी शॉटलिस्ट किया गया है।

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर

पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइनअप आयशा सबसे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करती हैं। 26 टी20 पारियों में आयशा नीसम ने 126.92 की स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 17 छक्के मारे हैं। सिर्फ 29 मैच के बाद भी आयशा पाकिस्तान के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। उनसे ज्यादा 26 छक्के निदा डार ने मारे हैं। लेकिन उन्होंने 127 मैच खेले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.