इंटरनेशनल कोर्ट ने यरुशलम पर इजराइली कब्जे को गैरकानूनी बताया:कहा- जमीन खाली करें, फैसले से नाराज लोगों ने फिलिस्तीनी बस्तियां जलाईं

Updated on 20-07-2024 01:46 PM

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने शुक्रवार को अहम घोषणा करते हुए कहा कि इजराइल का फिलिस्तीनी इलाकों पर कई दशकों से अवैध कब्जा है और इसे जल्द से जल्द समाप्त किया जाना चाहिए। इजराइल ने 1967 में अरब देशों को हराने के बाद वेस्ट बैंक, पूर्वी यरुशलम और गाजा पट्टी पर कब्जा कर लिया था। ICJ ने ये टिप्पणी इन्हीं इलाकों को लेकर की है।

ICJ ने कहा कि इजराइल ने अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया है और फिलिस्तीनियों के अधिकारों को छीन लिया है। वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। इजराइल को इन इलाकों पर इतने सालों तक शासन के कारण फिलिस्तीनियों को मुआवजा देना चाहिए।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक ICJ के फैसले के बाद वेस्ट बैंक में बसाए गए इजराइली लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने वेस्ट बैंक के करीब फिलिस्तीनी आबादी वाले बुरीन गांव में आग लगा दी। वहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस फैसले को खारिज करते हुए इसे ‘झूठा फैसला’ बताया है।

नेतन्याहू बोले- यरुशलम हमेशा से इजराइल की है
ICJ के फैसले के बाद PM नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि यहूदी लोगों ने फिलिस्तीनियों की जमीन पर कब्जा नहीं किया है। वे जहां रह रहे हैं वे उनकी अपनी जमीन है। यरुशलम कब्जाई जमीन नहीं है बल्कि, इजराइल की राजधानी है। ये आज से नहीं है, हमेशा से ही ये इजराइलियों की जमीन है।

नेतन्याहू ने कहा कि ICJ का कोई भी फैसला इस ऐतिहासिक सच को झुठला नहीं सकेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अनुरोध पर ICJ ने ‘इजराइली कब्जे पर’ विभिन्न देशों की दलीलें सुनने के लिए फरवरी में एक सप्ताह का सत्र बुलाया था। इसमें कई देशों ने इजराइल से 57 साल पुराने कब्जे को छोड़ने की अपील की थी।

15 में से 11 जजों ने इजराइल के खिलाफ फैसला सुनाया
ICJ में 15 जज हैं जिनमें से 11 जजों ने इजराइल के खिलाफ फैसला सुनाया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ICJ का ये फैसला सिर्फ एक सलाह है जिसे मानने के लिए इजराइल को मजबूर नहीं किया जा सकता है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी राजदूत रियाद मंसूर ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए ICJ को शुक्रिया कहा।

मंसूर कहा कि हमारे लोग इस अवैध कब्जे को खत्म करना चाहते हैं। आज जो हुआ है वह इस कब्जे को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा अहम कदम है। उन्होंने कहा कि वे इस फैसले से जुड़ी सभी बारीकियों को पढ़ेंगे और इसके आधार पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बेहतर प्रस्ताव पेश करेंगे।

बेन ग्विर बोले- वेस्ट बैंक के बाकी हिस्सों पर कब्जा जरूरी
इस फैसले के बाद PM नेतन्याहू की सरकार में सहयोगी पार्टी के नेता इतमार बेन ग्विर ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि इजराइल को इस फैसले के जवाब में वेस्ट बैंक के बाकी हिस्सों पर कब्जा कर लेना चाहिए।

इजराइल के ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने सोशल मीडिया पर कहा कि ये हमारे पूर्वजों की जमीन है। हमने यहां पर आने के लिए 2000 सालों तक प्रार्थना की तब हमें ये जगह मिल पाई है। ICJ यहूदी विरोधी अदालत है। उसके फैसले से हम पर रत्ती भर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने गाजा से 2005 में इजराइल की वापसी को एक गलती बताया और कहा कि अब वेस्ट बैंक छोड़कर इजराइल वहीं गलती नहीं दोहराएगा। गौरतलब है कि इजराइल ने 2005 में गाजा पर से अपना दावा छोड़ दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.