बीमा कंपनी ने शराब के नशे में मौत पर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस क्लेम ठुकराया

Updated on 06-10-2022 06:26 PM

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NDRC) ने हाल ही में एक ऐसे फैसले को उलट दिया, जिसमें एक शिकायतकर्ता को उसके बेटे की मौत के बाद दुर्घटना बीमा कवर से वंचित कर दिया गया था। बीमा कंपनी ने इस आधार पर क्लेम खारिज कर दिया कि मृतक मौत के समय शराब के नशे में था।

क्या है मामला

एनसीडीआरसी ने इस दिलचस्प मामले में 14 सितंबर 2022 के आदेश पारित किया। इस आदेश के अनुसार, शिकायतकर्ता के बेटे ने एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी को प्रॉफिट और दुर्घटना लाभ के साथ खरीदा था। इसके तहत 4,70,000 रुपये (बीमित राशि के लिए 2,35,000 रुपये और दुर्घटना लाभ के लिए 2,35,000 रुपये) कवर किया गया था। बीमित व्यक्ति की 08-06-2014 को एक नदी में दुर्घटनावश डूबने से मृत्यु हो गई। 

उसकी मृत्यु के बाद, बीमा कंपनी ने बीमित राशि के लिए परिजनों को केवल 2,35,000 रुपये का भुगतान किया, लेकिन एक्सीडेंटल कवर से इनकार कर दिया।  एक्सीडेंटल कवर देने से इनकार करने के पीछे कंपनी ने यह तर्क दिया कि बीमाधारक दुर्घटना के समय शराब (नशे में) के प्रभाव में था। कंपनी ने दावा किया कि दुर्घटना के समय नशे में होना शर्तों का उल्लंघन है।

जिला फोरम का खटखटाया दरवाजा


इसके बाद शिकायतकर्ता ने कंपनी के खिलाफ जिला फोरम का दरवाजा खटखटाया। जिला फोरम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देखा कि बीमित व्यक्ति की मृत्यु 'एस्फिक्सिया' और  डूबने के कारण हुई थी, न कि 'नशा' के कारण, जबकि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में मृतक के रक्त में 59.45 मिलीग्राम% एथिल अल्कोहल की उपस्थिति दिखाई गई।  जिला फोरम ने दावा अनिर्णायक पाया क्योंकि, पोस्टमार्टम परीक्षा के दौरान मूत्र का कोई नमूना नहीं लिया गया था। इसलिए फोरम ने कहा, "यह नहीं कहा जा सकता कि मृतक शराब के नशे में था।"

जिला फोरम ने शिकायतकर्ता के पक्ष में दिया फैसला

जिला फोरम ने शिकायत को स्वीकार करते हुए बीमा कंपनी को शिकायत की डेट से भुगतान तक 9% वार्षिक ब्याज के साथ शिकायतकर्ता को 2.35 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया। इसने कंपनी को शिकायतकर्ता को मानसिक उत्पीड़न आदि के मुआवजे के रूप में 25,000 रुपये और मुकदमेबाजी शुल्क के लिए 5,000 रुपये का भुगतान करने का भी निर्देश दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.