भोपाल को वॉटर स्पोर्ट्स हब बनाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश : खेल मंत्री श्री सारंग

Updated on 25-01-2024 11:49 AM

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल में वॉटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाओं को देखते हुए इसे वॉटर स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने और कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग आज मंत्रालय में खेल विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भोपाल झीलों की नगरी है। विभाग की वॉटर स्पोर्ट गतिविधियों को आम जनता से जोड़ने के लिये प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वॉटर स्पोर्ट सेंटर को विश्व-स्तरीय बनाने की दिशा में प्रयास करना होंगे।

श्री सारंग ने निर्देश दिये कि ग्रामीण युवाओं को विभाग की खेलकूद गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करें। विभाग 220 ब्लॉक में युवा समन्वयकों के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर खेल और युवा कल्याण की गतिविधियाँ संचालित करता है। उन्होंने ब्लॉक्स समन्वयकों को यूथ क्लब के माध्यम से युवाओं को जोड़ने के लिये कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिये।

श्री सारंग ने युवाओं के लिये रोजगार स्टार्टअप के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराने के लिये भी कार्य करने को कहा। बैठक में खेल संचालक डॉ. रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव सहित जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.