प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश: कलेक्टर ने की योजनाओं की जिलेवार समीक्षा

Updated on 03-03-2026 12:53 PM

कोण्डागांव। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही बजट में स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर उपस्थिति एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में राशन की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को समय पर राशन भंडारण पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कृषि विभाग को दिए। साथ ही श्रम विभाग को दीदी ई-रिक्शा योजना के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवैध विद्युत कनेक्शन एवं पंप संचालन पर रोक लगाने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रनिंग वॉटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण की प्रगति में तेजी लाने को कहा। बैठक में केशकाल नगर मुख्य मार्ग उन्नयन कार्य एवं नारायणपुर मार्ग निर्माण कार्य की प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई तथा कार्य में तेजी लाने हेतु एनएच के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.