अवैध कब्जा पर रोक लगाने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated on 08-11-2022 05:18 PM

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनचौपाल में रायपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना तथा उस पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आज जनचौपाल में 25 लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर अपनी समस्याएं बताई।

जनचौपाल में हाण्डीपारा निवासी छोटुलाल निषाद ने क्षतिपूर्ति राशि की मांग हेतु, ग्राम बड़े उरला निवासी भागवत राम ने अपने खसरों का रकबा अलग-अलग दर्ज करने, शांति फाऊंडेशन समाज सेवी संस्था ने जिले के सड़कों पर घूम रहे मनोरोगियों का समुचित इलाज करने और पुनर्वास केन्द्र स्थापित करने, ग्राम बकतरा के लाकेश कुमार साहू ने पढ़ाई के लिए अर्थिक सहायता प्रदान करने, पोड़ निवासी आनंद कुमार ने खसरा प्रदान करने, रायपुर की राखी देवांगन ने रायपुर विकास प्राधिकरण में जमा राशि वापस दिलाने, जन भागीदाररी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री के.के. चंद्राकर ने बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय के पुराने भवन को ढहाने की अनुमति देने, पलौद के श्री लक्ष्मण बघेल ने भू-स्वामी पट्टा प्रदान करने, ग्राम बाराडेरा के परदेशी जांगड़े ने आवास हेतु जमीन प्रदान करने और ग्राम पारागांव के बिसम्बर देवागंन ने भूमि सुधार संबंधित आवेदन पर कार्रवाई नही होने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने गोबरा-नवापारा के एस.डी.एम. को दूरभाष पर, उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनचौपाल में मिले आवेदनों में से शासकीय और निजी जमीनों के अवैध कब्जा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार के लिए प्रस्तुत आवेदनों पर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए कहा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 46 के श्री गोविंद मिश्रा ने अमलीडीह तालाब पर कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया, इसी प्रकार अकोली (मांढर) निवासी श्री सुरेश दीवान ने औद्योगिक केन्द्र विकास निगम सिलतरा द्वारा अधिग्रहित खाली जमीन का अधिग्रहण रद्द करने आवेदन प्रस्तुत किया। खरोरा के श्री योगेश चन्द्राकर के निजी जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने संबंधी शिकायत की। कलेक्टर ने इन आवेदनों पर संबंधित राजस्व अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.