दलितों को निर्देश- CM बोम्मई को पिलाएं सिर्फ ब्रांडेड चाय

Updated on 14-10-2022 05:38 PM

बेंगलुरु
 
कांग्रेस ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर कर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला किया है। वीडियो में अधिकारियों को एक दलित परिवार को बोम्मई और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा सहित अन्य लोगों को साधारण चाय के बजाय केवल ब्रांडेड और पैकेज्ड चाय परोसने का निर्देश देते हुए दिखाया गया है। बोम्मई और येदियुरप्पा ने पर्यटन मंत्री आनंद सिंह, जल संसाधन मंत्री गोविंद करजोल और अन्य भाजपा नेताओं के साथ बुधवार को विजयनगर जिले के कमलापुरा में एक घर में नाश्ता करने पहुंचे थे। बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनके नाश्ते की तस्वीर और वीडियो शेयर किया।

अब कांग्रेस अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक वीडियो लेकर आई है, जिसमें बोम्मई और उनकी टीम के वहां पहुंचने से पहले ही अधिकारी कथित तौर पर परिवार को निर्देश दे रहे थे। वीडियो में एक पुलिस उप-निरीक्षक के साथ एक अधिकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे खाने का नमूना लेंगे। अधिकारी कथित तौर पर कह रहे हैं, "किसी कंपनी की चाय 250 ग्राम लें। अन्य चाय की की पत्ती को अलग रखें। इसका इस्तेमाल न करें। ब्रांडेड चाय ही लाएं।" कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो के अंत में एक स्थानीय समाचार पत्र की रिपोर्ट दिखाई गई, जिसमें बताया गया कि अधिकारियों ने दलित परिवार को ब्रांडेड आइटम का उपयोग करने के लिए कहा, न कि कोई साधारण चाय का। वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री और अन्य को केवल पैकेज्ड पेयजल परोसा गया।

कांग्रेस ने कहा कि इस घटना ने संघ परिवार की मानसिकता को उजागर किया है। कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर कहा, "मुख्यमंत्री के दलित घर के भोजन के तमाशे के साथ ही संघ परिवार की असली मानसिकता उजागर हो गई है। दलितों के घर पर भोजन भाजपा के लिए अपमान था। अब इसमें कोई संदेह नहीं है। क्या पेसीएम बसवराज बोम्मई ने दलितों का अपमान करने के लिए उनके घरों में प्रवेश किया था? क्या बीजेपी को दलितों पर इतना शक है?'' आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री पर आरोप लगाने के लिए PayCM टर्म का इस्तेमाल करती है। कांग्रेस का आरोप है कि सार्वजनिक कार्यों के लिए भारी कमीशन लिया जाता है। इस ट्वीट पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.