पाकिस्तान का शह पाकर कश्मीर-कश्मीर चिल्लाया हमास, फिलिस्तीन के हालात से कर दी तुलना

Updated on 06-11-2023 01:35 PM
इस्लामाबाद: गाजा को जंग में झोंकने वाला हमास अब पाकिस्तान की शह पर कश्मीर-कश्मीर चिल्ला रहा है। हमास के एक बड़े आतंकवादी ने तो पाकिस्तान के एक राजनेता के साथ मुलाकात के दौरान फिलिस्तीन के वर्तमान हालात की तुलना कश्मीर से कर दी है। यह वही हमास है, जिसने एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की चाह में गाजा को नर्क बना दिया है। लोगों के पास न तो खाना है और ना ही पानी। बिजली और दूसरी सुख सुविधाओं की बात तो छोड़ ही दीजिए। गाजा के किसी भी अस्पताल में अब कोई भी बेड खाली नहीं बचा है। गाजा की यह हालत 7 अक्टूबर को हमास के इजरायल पर किए गए आत्मघाती हमलों के बाद हुई है। हमास ने अपने लड़ाकों के लिए गाजा की सुरंगों में लंबी तैयारी कर रखी है, लेकिन उसने आम लोगों को उनके हालात पर छोड़ दिया है। हमास ने खुद कई बार सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वह गाजा के लोगों के प्रति जिम्मेदार नहीं हैं।


हमास का खुला समर्थन कर रहा पाकिस्तान

हमास के इजरायल पर किए गए हमले का पाकिस्तान खुला समर्थन कर रहा है। अब इसी समर्थन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए पाकिस्तान के कट्टरपंथी राजनेता मौलाना फजलुर रहमान ने रविवार को कतर में हमास के सर्वोच्च नेता इस्माइल हानिया और पूर्व प्रमुख खालिद मशाल से मुलाकात की। फजलुर रहमान को मौलाना डीजल के नाम से भी जाना जाता है। वह जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) का प्रमुख है। फजलुर रहमान गाजा के प्रति समर्थन दिखाने और पाकिस्तान में खुद को फिलिस्तीन का सबसे बड़ा हिमायती बताने के लिए कतर पहुंचे हैं। इसका फायदा उन्हें आगामी चुनावों में मिल सकता है। पाकिस्तान में फिलिस्तीन के पक्ष में लगातार रैलियां निकाली जा रही हैं। ऐसे में मौलाना फजलुर रहमान अरब देशों के नेताओं के साथ मिलकर गाजा पर माहौल बनाने की कोशिश में है।

मौलाना फजलुर रहमान से क्या बोला हमास चीफ

जेयूआई-एफ के प्रवक्ता असलम गौरी ने मौलाना फजलुर रहमान और इस्माइल हानिया के बीच बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने फिलिस्तीन मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की। मौलाना फजलुर रहमान के एक्स (ट्विटर) पर कहा कि, "जेयूआई-एफ प्रमुख ने गाजा में इजरायली अत्याचारों के मद्देनजर फिलिस्तीन के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और एकजुटता व्यक्त की।" बैठक के दौरान, हानिया ने मुसलमानों से इजरायली आक्रामकता के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया - जिसमें 7 अक्टूबर से लगभग 10,000 फिलिस्तीनियों की मौत का दावा किया गया है। हानिया ने कहा, "यह मुस्लिम उम्माह की जिम्मेदारी है कि वह इजरायली अत्याचारों के खिलाफ एकजुट हो।"

हमास ने कश्मीर पर उगला जहर

इस बीच हमास के नंबर दो नेता खालिस मशाल ने कश्मीर राग भी अलापा। उसने कश्मीर की तुलना फिलिस्तीन से कर दी। मशाल ने कहा, ''कश्मीर और फिलिस्तीन में जारी अत्याचार मानवाधिकार अधिवक्ताओं के चेहरे पर एक तमाचा है।'' मशाल यह भूल गया कि कश्मीर के हालात पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से भी अच्छे हैं, जहां रोज-रोज आतंकी हमलों के खौफ में लोग जी रहे हैं। कश्मीर में जी-20 की बैठक का आयोजन किया गया। स्कूल, मॉल और सिनेमाहॉल पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। लोगों को हर जगह आने-जाने की स्वतंत्रता है और पर्यटकों की संख्या में हर महीने इजाफा हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.