चीन में दौड़ने के बजाय 'उड़ेंगी' अल्ट्रा-हाई स्पीड ट्रेनें, टेस्ट में पास लो-वैक्यूम पाइपलाइन, प्लेन से भी तेज होगा सफर!

Updated on 18-01-2023 06:31 PM
बीजिंग : चीन ने लो-वैक्यूम पाइपलाइन में चलने वाली अल्ट्रा-हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन के साथ एक अत्याधुनिक ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। सुपर-नेविगेशन व्हीकल के इस्तेमाल से तीन नेविगेशन टेस्ट पूरे कर लिए गए हैं। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 210 मीटर के टेस्ट रूट पर 50 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड होने पर भी सभी प्रणालियां ने सामान्य रूप से काम कर रही थीं। यह सफल प्रयोग 2023 की शुरुआत में हुआ था जो चीन में पहला फुल-स्केल सुपर-नेविगेशन एक्सपेरिमेंट है।
पहले की एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य चीन के शांक्सी प्रांत के दातोंग में प्रोजेक्ट पर काम कर रहे शोधकर्ताओं ने संकेत दिया है कि उनका टारगेट रेलवे और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी को कंबाइन करके लो-वैक्यूम पाइपलाइनों में चलने वाली एक अल्ट्रा-हाई-स्पीड मेगा ट्रांसपोर्ट सिस्टम का निर्माण करना है। सरकार के स्वामित्व वाली चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉरपोरेशन (CASIC) की टीम को उम्मीद है कि वे अंततः बेहद पतली हवा वाले ट्यूब में मैग्लेव ट्रेनों को संचालित करने में सक्षम होंगे।

जमीन पर 'स्पेस जैसा' सफर

आसान शब्दों में कहें तो वे विमानों की गति से 'जमीन पर उड़ेंगे।' मैग्लेव की टेक्नोलॉजी घर्षण को पूरी तरह खत्म कर देती है, लो-वैक्यूम पाइपलाइन में ट्रेन का संचालन करते समय प्रतिरोध (Resistance) और शोर (Noise) कम हो जाता है, जो ट्रेन ट्रांसपोर्टेशन में दो प्रमुख समस्याएं हैं। इस टेक्नोलॉजी के सफर की तुलना अंतरिक्ष में तैरने वाले स्पेस स्टेशन से की जा सकती है जो वैक्यूम में बिना किसी अवरोध के बेहद तेज गति से यात्रा करता है। चीन में नई औद्योगिक सामग्रियों के तेजी से विकास के कारण मैग्लेव ट्रेन का विकास संभव हुआ।

साढ़े सात मिनट में 30 किमी का सफर

हाई-स्पीड रेल का विकास चीन की एक प्रमुख प्राथमिकता है। इसका उद्देश्य अपने विशाल क्षेत्र को जोड़ना है, जिसमें न सिर्फ बड़े शहर बल्कि सुदूर इलाकों के क्षेत्र भी शामिल हैं। ट्रेन का सफर एक बड़े समूह के लिए समय और खर्च को कम कर देता है। वर्तमान में चीन के पास सिर्फ मैग्लेव लाइन कमर्शियल उपयोग में है जो शंघाई के पुडोंग हवाई अड्डे को शहर के लोंगयांग रोड स्टेशन से जोड़ती है। इस 30 किमी की यात्रा में सिर्फ साढ़े सात मिनट लगते हैं जिसमें ट्रेन 430 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.