डरने के बजाय मैथ्स में मज़ा लें बच्चे... ऐसा पढ़ाई का पैटर्न चाहती है सरकार

Updated on 11-04-2023 08:29 PM
नई दिल्ली: स्कूली शिक्षा के लिए तैयार किए गए नैशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) ड्राफ्ट में गणित की पढ़ाई में बदलावों को लेकर कई अहम सुझाव दिए गए हैं। जिन छात्रों की गणित विषय में रुचि नहीं होती या फिर जो छात्र गणित से डरते हैं, उनकी सोच में बदलाव लाने के लिए गणित को कला, खेल और भाषा के साथ जोड़ने की सिफारिश की गई है। इस प्रयोग से स्कूली छात्रों के लिए इस विषय को अधिक रचनात्मक बनाने की बात कही गई है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में कहा गया है कि गणित और गणितीय सोच देश के भविष्य के लिए बहुत अहम है। ऐसे में गणित की शिक्षा में जरूरी बदलाव किए जाने की जरूरत है। शिक्षकों को भी गणित पढ़ाने के तरीके में नए प्रयोगों को महत्व देना होगा। साथ ही गणित विषय में प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क को भी अहमियत मिलेगी। गणित में लिखित परीक्षा को 80 प्रतिशत और प्रैक्टिकल परीक्षा को 20 प्रतिशत वेटेज दिए जाने की सिफारिश की गई है।

नैशनल करिकुलम फ्रेमवर्क में कहा गया है कि बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही रोचक तरीके से गणित पढ़ाया जाना चाहिए। इससे जब बच्चा बड़ी कक्षा में जाएगा तो यह रुचि बरकरार रहेगी। गणित को कला के साथ जोड़ा जा सकता है, जैसे रंगोली पैटर्न के जरिए बच्चे को काफी कुछ सिखाया जा सकता है। रंगोली बनाने में गणित का कैसे प्रयोग किया जाता है, इसके बारे में बच्चों को बताया जा सकता है। पेंटिंग में कलर पैटर्न की जानकारी भी बच्चों को दी जाए। इसी तरह से गणित को खेल से जोड़ा जा सकता है। स्पोर्ट्स में आंकड़ों का काफी महत्व होता है। ऐसे में जब बच्चों को गणित के फॉर्म्युले के बारे में सिखाया जाए तो स्पोर्ट्स में आंकड़ों के प्रयोग के बारे में बताया जा सकता है। NCF कहता है कि गणित की शिक्षा में नई तकनीकों का प्रयोग जरूरी है ताकि इस विषय में छात्रों की रुचि बढ़ाई जा सके।

बाकी विषयों में प्रोजेक्ट वर्क तो गणित में क्यों नहीं

NCF कहता है कि मूल्यांकन के तरीके में भी बदलाव करना होगा। जिस तरह से दूसरे विषयों में प्रैक्टिकल या प्रोजेक्ट वर्क का प्रावधान है, उसी तरह से गणित में भी प्रोजेक्ट वर्क होना चाहिए। छात्रों को तरह-तरह के प्रोजेक्ट करने को दिए जा सकते हैं, जिसमें गणित का प्रयोग हो। राष्ट्रीय संचालन समिति ने समेटिव और फॉर्मेटिव दोनों तरह के असेसमेंट का सुझाव दिया है। जूनियर स्तर पर हर महीने असेसमेंट का सुझाव दिया गया है, जबकि माध्यमिक स्तर के लिए त्रैमासिक मूल्यांकन (मौखिक, लिखित, ऐक्टिविटीज, प्रोजेक्ट) का फॉर्म्युला दिया गया है। लिखित को 80 प्रतिशत और प्रायोगिक/परियोजनाओं को 20 प्रतिशत की वेटेज देने की बात कही गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.