जिलेे में संचालित स्कूल बसों की जाँच व चालक, परिचालकों का किया गया नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण

Updated on 23-06-2026 01:00 PM

बालोद। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जिले में संचालित स्कूल बस, वाहनों की जाँच एवं वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत 21 बसों पर कमियां पाए जाने पर नियमानुसार 15 हजार 500 रूपये की ई-चालान की कार्रवाई की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि 21 जून को जिले के यातायात पुलिस एवं जिला चिकित्सा अधिकारी के द्वारा स्कूल, काॅलेज बसों की जांच एवं वाहन चालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यवाही की गई। 

उक्त जांच शिविर में स्कूल, कॉलेज प्रबंधन द्वारा 48 बसों को जांच हेतु उपलब्ध कराया गया। जाँच कार्यवाही के दौरान सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली एवं परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार अनुसार बसों के लिए निर्धारित मापदंड अनुरूप वाहन की तकनीकी जांच के साथ-साथ परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदुषण प्रमाण पत्र, टैक्स भुगतान, स्पीडगर्वनर, सीसीटीव्ही कैमरा, जीपीएस एवं अन्य सुरक्षा मापदण्ड प्राथमिक उपचार पेटी एवं अधिनशामक यंत्र आदि जाँच की गई। उन्होंने बताया कि उक्त बसों में से 21 बसों पर कमियां पाए जाने पर नियमानुसार 15 हजार 500 रूपये की ई-चालान कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही 03 बसों में फिटनेस वैधता समाप्त होनेे पर जप्ती की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि जिन संचालकों के द्वारा उक्त जांच शिविर में बसों को जांच हेतु उपस्थित नही कराया गया है। ऐसे स्कूल, कॉलेज के संचालक को नोटिस जारी कर 02 दिवस के अंतर्गत बसो की जांच हेतु उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके साथ ही उक्त संचालक द्वारा बसों को जाँच हेतु उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित वाहन संचालकों के विरूद्ध जिला परिवहन कार्यालय बालोद द्वारा नियमानुसार कार्यवाही हेतु नोटिस की जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 43 चालक, परिचालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया है। जिसमें से 08 वाहन चालक को नेत्र से संबंधित सामान्य परेशानी परिलक्षित होने पर संबंधित को चश्मा लगाने हेतु निर्देश जारी किया गया है। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी योगेश कुमार भंडारी, उड़नदस्त अधिकारी शशिकांत बंजारे, रवि ठाकुर, रमाकांत ठाकुर, जयप्रकाश साहू, तुकेश साहू, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मीनारायण वर्मा, नेत्र सहायक अधिकारी चन्द्रप्रकाश मिरी, मुकेश कुमार साहू एवं यातायात विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.