एनसीसी के महानिदेशक श्री सिंह द्वारा मध्यप्रदेश एनसीसी का निरीक्षण

Updated on 24-03-2023 05:21 PM

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरबीर पाल सिंह, ए.व्ही.एस.एम.व्ही.एस.एम. ने 2 दिवसीय भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. निदेशालय के निदेशक मेजर जनरल श्री अजय कुमार महाजन और अधिकारियों से मुलाकात की। मेजर जनरल श्री महाजन (ए.डी.जी.) ने महानिदेशक (डी.जी.एनसीसी) को एनसीसी की ट्रेनिंग एक्टिविटी से अवगत कराया। महानिदेशक श्री सिंह, वीएसएसएस महाविद्यालय के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए, ट्राय सर्विस तथा गार्ड ऑफ ऑनर से उनका स्वागत किया गया।

महानिदेशक एनसीसी श्री सिंह ने प्रेरणात्मक संबोधन दिया और कैडेट्स को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने वीएसएसएस महाविधालय द्वारा बनाई गई फाइरिंग रेंज और 4 म.प्र. बालिका वाहिनी भोपाल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने एस.आई. लाइन का दौरा कर एन.सी.सी. के अध्यक्ष से मुलाकात की और स्कूल शिक्षा में एनसीसी के विकास पर विशेष चर्चा की।

डी.जी. एनसीसी श्री सिंह 24 मार्च को सुबह नर्मदापुरम जिले में 13 म.प्र. एवं 5 म.प्र. बालिका नर्मदापुरम बटालियन और लाइन्स का निरीक्षण करेंगे। साथ ही सेठानीघाट पर पुनित सागर अभियान की शपथ लेंगे और एन.एम.बी. महाविद्यालय की फाइरिंग रेंज का निरीक्षण भी करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.