आगामी त्यौहार के मद्देनजर होटल और खाद्य परिसरों का किया गया निरीक्षण

Updated on 05-03-2026 01:53 PM

दंतेवाड़ा। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए आज विभिन्न होटलों, किराना दुकानों, मिठाई की दुकानों, नमकीन नवनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परिसर का निरीक्षण करने के साथ-साथ विभिन्न खाद्य पदार्थों का नमूना जांच हेतु लिया गया। निरीक्षण की कार्यवाही के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों दंतेवाड़ा, गीदम, बचेली, किरंदुल आदि क्षेत्रों के खाद्य परिसर शामिल थे। 

मौके पर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य सैंपल जैसे मिठाइयां, दुध, दही, नमकीन, पनीर सूजी, आटा, बेसन, मैदा, गुजिया, फुड कलर, उपयोग हो रहे लूज तेल आदि का नमूना जांच हेतु लिया गया। निरीक्षण एवं सैंपलिंग के दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा कुल 60 सेंपल विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए। निरीक्षण एवं सैंपलिंग के दौरान जो भी खाद्य पदार्थ उपयोग के अनुकूल नहीं पाने के साथ-साथ अमानक पाया गया, उन्हें तुरंत नष्ट किया गया तथा संबंधित व्यापारी को निर्देश भी दी गई की गलती दोबारा पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

इस निरीक्षण में नमूना परीक्षण हेतु गुप्ता डेली नीड्स एण्ड टी स्टॉल से खोवा, जे एम डी स्वीट्स गीदम से काजू गजक एवं गुजिया लूज, मॉ पदमावती ट्रेडर्स गीदम से ग्रीन एसेंस मूंग पैकेट, सिद्धार्थ रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल पैकेट, उड़द (बिना छिल्का), अरहर दाल ग्रीन लूज एवं राजमा लूज, मालवीय ट्रेडर्स दंतेवाड़ा से अरहर दाल लूज एवं मसूर दाल लूज का नमूना परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भी भेजा गया, जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट अनुसार नमूना जांच में यदि अमानक पाया जाएगा तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी एवं प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.