मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल, युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में भी मिलेंगे रोजगार के अवसर

Updated on 07-06-2023 06:11 PM

पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावना और स्टार्टअप शुरू करने का सपना संजोए युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सीखों-कमाओं योजना में पर्यटन विभाग प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लाया है। पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने वाली 800 से अधिक संस्थाओं ने प्रदेश के 4 हज़ार से अधिक युवाओं को इस योजना में लाभ देने की पहल की है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के विज़न अनुरूप योजना प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर और प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ करने का श्रेष्ठ माध्यम है।

बड़े होटल और संस्थान से जुड़ने का अवसर

पर्यटन विभाग में सीखने वाले युवाओं को देश और प्रदेश के बड़े होटल और संस्थान से जुड़ने और काम करने का सुलभ अवसर मिलेगा। क्रिसेंट स्पा एंड वाटर पार्क इंदौर, होटल ताज भोपाल, ओरछा पैलेस ओरछा, सीएआरडी भोपाल, लेक सिटी इंटरटेनमेंट, ट्रैवल इंडिया टूरिज्म, ध्रुव एडवेंचर, होटल रिडीशन भोपाल सहित विभिन्न प्रसिद्ध होटल और संस्थान प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे। 

होटल, टूर ट्रेवल्स और पर्यटन गतिविधियों में सीखने का मौका

मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजना में प्रदेश के प्रतिष्ठित होटल, टूर एंड ट्रैवल एजेंसी सहित पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में सीखने और रोजगार के अवसर मिलेंगे। होटल में बेलबॉय, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, फ्रंट ऑफिस, किचन एसिटेंस, हाउस कीपिंग, सिक्योरिटी, गार्डनिंग संबंधी स्किल टूर एंड ट्रैवल मे रिसेप्शनिस्ट, अकाउंट, पियून और सोशल मीडिया मार्केटिंग संबंधी स्किल सीखने और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही मीडिया एंटरटेनमेंट, मार्केटिंग, ऑडियो वीडियो प्रोडक्शन, एडवेंचर एक्टिविटीज आदि के क्षेत्र में सीखने का अवसर मिलेगा।

स्व-रोजगार और स्टार्टअप शुरू करने में मिलेगी मदद

योजना में युवाओं की न सिर्फ स्किल में वृद्धि होगी। बल्कि उनका आत्म-विश्वास भी बढ़ेगा। साथ ही साथ पर्यटन के क्षेत्र में स्टार्ट अप जैसे सिक्योरिटी एजेंसीज, एडवेंचर एक्टिविटीज एजेंसी जैसी संस्थाएं खोलने के लिए प्रेरक का कार्य करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.