बदहवास सिराज तो कोहली ने कैप से छिपाया मुंह, यूं टूटकर बिखर गए RCB के खिलाड़ी

Updated on 22-05-2023 09:47 PM
​आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हर हाल में जीत चाहिए थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत उसे प्लेऑफ का टिकट दिलाती, लेकिन ऐसा ही नहीं। कोहली की सेंचुरी के बावजूद बैंगलोर को हार मिली। शुभमल गिल ने शतक जड़ते हुए बैंगलोर को हार के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद बैंगलोर टीम टूटकर बिखरती नजर आई...

गिल के शतक के बाद बदहवास हुए सिराज

शुभमन गिल ने जैसे ही शतक लगाया मोहम्मद सिराज के चेहरे पर दुख देखा जा सकता था। टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई थी और वह मैदान पर बदहवास होकर बैठ गए थे।

कोहली ने कैप से छिपाया मुंह

स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि कैसे कोहली निराश थे। वह शतक लगाने के बावजूद अपनी टीम को प्लेऑफ का टिकट नहीं दिला पाए।

सपना चूर-चूर होने का गम

सिराज की यह तस्वीर बताती है कि यह मैच कितना मायने रखता था। वह काफी देर तक ऐसे ही बदहवास मैदान पर पड़े रहे।

फैंस का किया शुक्रिया

हार के बाद बैंगलोर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा करना नहीं भूली। गम में डूबे खिलाड़ियों ने स्टेडियम में आए अपने हजारों फैंस को शुक्रिया कहा।

कोहली ने जड़ी लगातार दूसरी सेंचुरी

मैच में विराट कोहली ने आरसीबी के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया था। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में सेंचुरी जड़ी, जो उनके आईपीएल करियर की 7वीं रही।

अनुष्का ने लुटाया था प्यार, पर हार से उतरा चेहरा

शतक पर अनुष्का ने कोहली को स्टैंड से फ्लाइंग किस दिया। वह खुश थीं, लेकिन हार के बाद निराश नजर आईं।

शुभमन गिल ने कमाल कर दिया

देखा जाए तो गुजरात अगर मैच हार भी जाती तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन गिल ने अपने खेल से सभी को मोहित कर दिया। उन्होंने लगातार दूसरा शतक जड़ा और कोहली के शतक पर पानी फेर दिया।

इस हार का गम सालों साल रहेगा

पिछली हारों की तरह इस का गम भी RCB और उसके चाहने वालों को सालों साल रहेगा। सिराज और कोहली के लिए ट्रॉफी काफी मायने रखती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.