देश में तेजी से बेहतर हो रहा इन्फ्रास्ट्रक्चर, विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कैसे एक बड़ी पावर बनेगा भारत

Updated on 16-03-2024 01:32 PM
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बेहतरी हुई है। इसके साथ ही ब्यूरोक्रेसी का जाल कम हुआ है, बिजनेस करना आसान हुआ है और अब मैन्युफैक्चरिंग को तवज्जो दी जा रही है, खासकर तकनीक के क्षेत्र में। जयशंकर ने शुक्रवार को ET अवॉर्ड्स समारोह में कहा कि हम दुनिया के लिए एक ऐसे साथी की तरह उभर रहे हैं जो ना सिर्फ जिओ पॉलिटिक्स, बल्कि क्लाइमेट चेंज से लेकर तकनीक के क्षेत्र में मूल्यवान साबित हो रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग में हम नए सेक्टर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसमें सेमीकंडक्टर, स्पेस और ड्रोन से जुड़े सेक्टर शामिल हैं। मैन्युफैक्चरिंग के बगैर भारत एक बड़ी पावर नहीं बन पाएगा। उन्होंने कहा कि स्किल और मोबिलिटी को लेकर ना सिर्फ ग्लोबल नॉर्थ बल्कि हमारे समावेशी रवैये के चलते भारत ग्लोबल साउथ के लिए भी अहम देश साबित हो रहा है।

कहा कि जब कोई देश और समाज आगे बढ़ता है, तो दुनिया को उसके बदलते स्वरूप को लेकर एक अडजेस्टमेंट की प्रक्रिया से गुजरना होता है। यह प्रक्रिया अचानक से नहीं होती, उसमें समय लगता है। हालांकि ये जरूरी है कि हमें पता हो कि अपनी बात दुनिया तक कैसे पहुंचाए, कैसे अपने नरेटिव को दुनिया को समझाएं। विदेश मंत्री ने ईटी अवॉर्ड्स के दौरान हुई एक पैनल बातचीत में ये बातें कही। उनका ये बयान नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अमेरिका समेत दूसरे देशों की प्रतिक्रिया को लेकर था।

दुनिया देख रही बदलाव

उन्होंने कहा कि इस कानून को लेकर कुछ देशों ने ऐसे नरेटिव को एकदम से अपना लिया जो वोटबैंक की राजनीति से जुड़ा हुआ है। हालांकि ये देश विभाजन जैसे उन हालातों के परिणाम को नहीं समझ पा रहे जिसके परिणामस्वरूप भारत सरकार की ओर से लोगों को प्राकृतिक रूप से नागरिकता दी जा रही है। विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि ये देश खुद धर्म और भाषा का सहारा लेकर नागरकिता जैसे मुद्दों का सामाधान करते हैं।

विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया भारत में हर ओर हो रहे सकारात्मक बदलाव को देख रही है। दुनिया न सिर्फ गवर्नेंस में सुधार को देख पा रही है, बल्कि उसकी नजर उस संभावना पर भी है जो किसी लोकतांत्रिक राजनीति में एक साथ तीन सफल कार्यकालों से जुड़ी है, ये इस सदी की बेहद खास बात है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.