इन्फोसिस को ब्रिटेन से मिला 'दिवाली गिफ्ट, शेयर बनेगा रॉकेट

Updated on 15-10-2025 01:02 PM
नई दिल्ली: देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसे ब्रिटेन के NHS बिजनेस सर्विसेज अथॉरिटी (NHSBSA) से एक नया कार्यबल प्रबंधन सिस्टम प्रदान करने के लिए 1.2 बिलियन (लगभग 14,137 करोड़) का अनुबंध मिला है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी। यह नया सल्यूशन इंग्लैंड और वेल्स में 1.9 मिलियन एनएचएस कर्मचारियों के वेतन का प्रबंधन जारी रखेगा, जो 55 बिलियन से अधिक के वार्षिक भुगतान को कवर करेगा।

15 साल के इस समझौते के तहत इन्फोसिस फ्यूचर NHS वर्कफोर्स सॉल्यूशन विकसित करेगी, जो एक डेटा संचालित कार्यबल प्रबंधन प्लैटफॉर्म है, जो मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक स्टाफ रेकॉर्ड सिस्टम की जगह लेगा। इन्फोसिस के CEO सलिल पारेख ने कहा, 'NHS यूके में जीवन की आधारशिला है, जो हर दिन लाखों लोगों तक Duc सेवाएं पहुंचाती है। फ्यूचर वर्कफोर्स सॉल्यूशन के माध्यम से पीढ़ीगत बदलाव लाने के लिए NHSBSA द्वारा चुने जाने पर हमें गर्व है।'

शेयर की चाल

बेंगलुरु की इस कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 0.21% गिरावट के साथ 1489.80 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2,006.80 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 13 दिसंबर को इस स्तर पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1,307.10 रुपये है। इसी साल 7 अप्रैल को इन्फोसिस का शेयर इस स्तर पर आया था। टीसीएस के बाद इन्फोसिस देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.