झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना:भोपाल के RKMP स्टेशन पर ट्रेन की चैकिंग, एक को हिरासत में लिया

Updated on 03-05-2024 11:35 AM

पुणे से जम्मू तवी जाने वाली 11077 झेलम एक्सप्रेस में बम सूचना के बाद हड़कंप मच गया। जिस वक्त ट्रेन में बम होने की सूचना मिली ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन (RKMP) के नजदीक थी। जीआरपी ने ट्रेन में बम होने की बात कहने वाले यात्री को हिरासत में ले लिया है।

झेलम एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 8.31 बजे RKMP स्टेशन पर पहुंचती है। दो मिनट के ठहराव के बाद 8.33 पर रवाना होती है। शुक्रवार सुबह ट्रेन करीब 15 मिनट की देरी से चल रही थी। रानी कमलापति स्टेशन के नजदीक ही स्लीपर कोच में एक यात्री ने बम होने की बात कही। इसके बाद कोच में हड़कंप मच गया और यात्री सकते में आ गए।

ट्रेन में बम होने की सूचना यात्रियों ने जीआरपी को दी। कुछ यात्रियों ने बम होने की बात कहने वाले यात्री को पकड़ लिया। जैसे ही 8.48 पर ट्रेन RKMP के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ के दस्ते ने उस स्लीपर कोच को घेर लिया, जिसमें बम होने की खबर मिली थी।

इसके बाद स्लीपर कोच सहित पूरी ट्रेन को आरपीएफ व जीआरपी ने सर्च किया। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुला लिया गया। इस दौरान उस यात्री को भी हिरासत में लिया गया, जिसने बम होने की बात कही थी। पूरी ट्रेन की चैकिंग के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद 9.50 बजे ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

आरपीएफ कमांडेंट प्रशांत यादव ने कहा, ट्रेन के एक यात्री ने कहा कि ट्रेन में बम है। इसके बाद ट्रेन की तलाशी ली गई। इस पूरे प्रोसेस में एक घंटे से ज्यादा लग गया। बम की बात कहने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार नजर आ रहा है। पूछताछ के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। ​​​​​​



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.