काबू में महंगाई, ब्याज दर नहीं बढ़ने से निवेशकों के हौसले बुलंद, शेयर बाजार में जोश हाई

Updated on 17-06-2023 08:15 PM
नई दिल्ली : अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी से घरेलू निवेशकों के सेंटिमेंट्स पॉजिटिव होने का असर यह हुआ कि भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को रेकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने के बाद, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने भी 10 बार इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी करने के बाद बुधवार को ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया। इस खबर के बाद निवेशकों के जमकर खरीदारी की। Sensex 466.95 अंक चढ़कर 63,384.58 अंक के रेकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में एक समय यह 602.73 अंक बढ़कर 63,520.36 पर भी पहुंच गया था। Sensex का पिछला उच्च स्तर पिछले साल 1 दिसंबर को रहा था जब Index 63,284.19 अंकों पर बंद हुआ था। दूसरी ओर Nifty 137.90 अंक चढ़कर 18,826 के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। Nifty का पिछला रेकॉर्ड उच्च स्तर 18,812.50 अंक था। PSU बैंक Index के साथ-साथ कैपिटल गुड्स, FMCG, हेल्थकेयर और IT सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली। कल्याण जूलर्स का शेयर 15 फीसदी उछाल के साथ बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़कर बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी रही थी।
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 292.73 लाख करोड़ रुपये- Sensex 466.95 अंक की बढ़त के साथ 63,384.58 पर
    - Nifty 137.90 अंक बढ़कर 18,826 पर बंद
    -निवेशकों की संपत्ति करीब 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
    - Kalyan Jewellers का शेयर 15 फीसदी उछला

    इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 292.73 लाख करोड़ रुपये हो गया। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों ही Index पहली बार इन लेवल पर बंद हुए हैं। इसके अलावा इंट्राडे में Nifty FMCG Index भी रेकॉर्ड हाई को छुआ। Sensex के समूह में शामिल शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC, HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, ITC, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक, HUL और महिंद्रा एंड महिंद्रा में उल्लेखनीय बढ़त हुई। इसके उलट विप्रो, TCS, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

    - क्या कहा जानकारों ने

    जियोजित फाइनैंशल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, 'ग्लोबल बाजारों से सकारात्मक संकेतों के कारण मजबूत खरीदारी के चलते घरेलू बाजार में फिर से उछाल आया। अमेरिका में उम्मीद से बेहतर रिटेल बिक्री आंकड़े वहां के बाजारों की मजबूती दिखाते हैं।' वहीं रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के अजीत मिश्रा ने कहा, 'सकारात्मक ग्लोबल संकेतों के चलते Index रेकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। FMCG, फार्मा और एनर्जी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में खरीदारी के साथ ही बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में सुधार के चलते तेजी हुई। इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप क्षेत्र में खरीदारी जारी रहने से बाजार का उत्साह और बढ़ गया।' HDFC सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च हेड दीपक जसानी ने कहा, 'केंद्रीय बैंक के कई फैसलों के बाद यह सप्ताह पिछले नौ सप्ताह में सबसे अच्छा रहा। इस बात को बल मिला है कि फेडरल रिजर्व जल्द ही सख्ती को वापस ले लेगा और चीन नए प्रोत्साहन उपायों की शुरुआत करेगा।

    तेजी की वजह

    - 10 बार इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी के बाद US फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी पर रोक
    -अमेरिका में उम्मीद से बेहतर रिटेल बिक्री आंकड़े से अमेरिकी बाजार में तेजी
    - US मार्केट में तेजी के बाद ग्लोबल सेंटिमेंट्स अच्छे होने से घरेलू बाजार में भी तेजी
    - FTSE इंडेक्स में हालिया बदलाव से भारतीय शेयरों में विदेशी निवेश बढ़ा (यह पॉइंट ले लेना)
    - मूडीज के साथ भारत सरकार की चर्चा का स्वागत, रेटिंग बढ़ाने की मांग
    -अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आई
    -RBI की ओर से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
    Advt.