आम आदमी को महंगाई का झटका! अब इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सरकार ने बढ़ाए दाम

Updated on 22-06-2024 12:38 PM
नई दिल्ली: आम आदमी पर महंगाई की मार पड़े है। अब गोवा सरकार ने शनिवार से पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ाने की घोषणा की है। राज्य सरकार में अवर सचिव (वित्त) प्रणब जी भट्ट ने शुक्रवार को इस वृद्धि की अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि शनिवार से पेट्रोल एक रुपये और डीजल 36 पैसे महंगा हो जाएगा। अधिकारी ने कहा, ''वैट में वृद्धि का मतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: एक रुपये और 36 पैसे की वृद्धि होगी। गोवा में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 95.40 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 87.90 रुपये प्रति लीटर है।'' विपक्षी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता यूरी अलेमाओ ने इसे असंवेदनशील सरकार का फैसला बताया और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है।

कर्नाटक सरकार ने भी बढ़ाए थे दाम

कर्नाटक सरकार ने भी बीते दिनों पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाने का ऐलान किया था। राज्य सरकार ने बिक्री कर में 29.84 फीसदी और 18.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, राज्य सरकार की ओर से बिक्री कर में किए गए इस इजाफे का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में इजाफा हुआ है। पेट्रोल और डीजल के महंगे होने का असर रोजमर्रा के इस्तेमाल की जाने वाले सामानों पर भी देखने को मिलेगा। इनकी कीमतों में भी उछाल आएगा। इससे सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर पड़ेगा। आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ जाएगा।

आम आदमी परेशान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे से आम आदमी की परेशानी बढ़ेगी। आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ जाएगा। इसका असर बाकी सामानों पर भी देखने को मिलेगा। इससे महंगाई में इजाफा होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.