फूड ऑइल पर पड़ी महंगाई की मार, पाम ऑइल का आयात 33% से ज्यादा गिरा, जानें कहां पहुंची कीमत

Updated on 12-10-2024 12:10 PM
नई दिल्ली: आम लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिल रही है। अब खाने के तेल की कीमत बढ़नी शुरू हो गई है। इसी वजह से भारत का सितंबर में फूड ऑइल आयात गिर गया है। सितंबर में भारत का पाम ऑइल आयात एक महीने पहले की तुलना में लगभग एक तिहाई कम हो गया है। यह इसलिए क्योंकि इसकी कीमत ज्यादा थी। यह आयात छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं सूरजमुखी ऑइल के आयात में भी कमी आई है। यह दस महीने के निचले स्तर पर आ गया है।

भारत पाम ऑइल इंडोनेशिया और मलेशिया से सबसे ज्यादा खरीदता है। भारत की ओर से कम खरीदरी के चलते इन देशों में फूड ऑइल का स्टॉक बढ़ सकता है। इससे बेंचमार्क वायदा पर असर पड़ सकता है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) ने एक बयान में कहा कि सितंबर में पाम ऑइल का आयात 33% से ज्यादा गिरकर 527,314 मीट्रिक टन रह गया।

कीमत बढ़ने से कम हुई खरीदारी


SEA ने कहा कि भारत में अधिक स्टॉक और पाम ऑइल की कीमतों में तेजी ने इसकी खरीदारी कम हुई है। कीमत में तेजी के चलते सोया तेल का आयात 15.4% घटकर 384,382 टन रह गया। वहीं सूरजमुखी तेल का आयात 46.2% घटकर 152,803 टन रह गया, जो पिछले दस महीनों में सबसे कम है। वनस्पति तेल के कुल आयात में 30% से ज्यादा की गिरावट आई है और यह 1.1 मिलियन टन रह गया है।

घट गया ऑइल स्टॉक


एसईए के आंकड़ों से पता चलता है कि आयात में कमी के कारण देश में वनस्पति तेल का स्टॉक एक महीने पहले के 2.93 मिलियन टन से घटकर 2.45 मिलियन टन रह गया है। भारत मुख्य रूप से इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड से पाम तेल खरीदता है, जबकि वह अर्जेंटीना, ब्राजील, रूस और यूक्रेन से सोया तेल और सूरजमुखी तेल का आयात करता है।

खुदरा बाजार में तेल की कीमत में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सरसों के तेल में देखी जा रही है। सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल की कीमत में भी पिछले कुछ समय से तेजी देखी गई है। जानकारों के मुताबिक अगले कुछ समय में तेल की कीमत में तेजी देखी जा सकती है। वहीं दूसरी ओर त्योहारी सीजन के कारण देश में खाद्य तेल की मांग में सुधार हो रहा है। इससे अक्टूबर में पाम तेल का आयात 7 लाख टन से अधिक हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.