WTC फाइनल में इंद्रदेव बनेंगे विलेन? जानें भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में कैसा होगा लंदन का वेदर

Updated on 07-06-2023 08:14 PM
लंदन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला लंदन में आज से खेला जाएगा। मैच में टॉस भारतीय समयानुसार 2:30 पर होगा, जबकि मैच 3 बजे शुरू होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम पहली बार टेस्ट फॉर्मेट की वर्ल्ड चैंपियन बनेगी। दोनों टीमों के लिए परिस्थिति एक जैसी है। द ओवल न्यूट्रल वेन्यू है। यहां ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों का रिकॉर्ड एक जैसा है।

क्या कहते हैं क्यूरेटर
द ओवल के चीफ क्यूरेटर ली फोर्टिस ने मंगलवार को कहा कि फाइनल के लिए पिच उछाल भरी होगी। ओवल की पिच पारंपरिक रूप से उछाल भरी होती है और यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होती है, लेकिन इस बार इसके व्यवहार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। मैच की पूर्व संध्या पर पिच पर घास दिख रही थी, लेकिन खेल शुरू होने से पहले इसे काटा जा सकता है। बादल छाए रहने से ऑस्ट्रेलिया को फायदा मिल सकता है जबकि भारतीय टीम चाहेगी कि धूप खिली रहे। फोर्टिस ने रविचंद्रन अश्विन से उनके यूट्यूब चैनल पर कहा,‘यह ओवल की अच्छी पिच होगी। एक चीज है कि इसमें उछाल होगी। पिच उछाल भरी होगी।'

द ओवल की पिच रिपोर्ट
द ओवल की पिच पर मैच की पूर्व संध्या तक कुछ घास दिखी थी। हालांकि, इस पिच का इतिहास बताता है कि पिछले 11 वर्षों में यहां हुए 10 टेस्ट मैचों में स्पिनर्स (34.83) और पेसर्स (30.57) के औसत में कोई खास फर्क नहीं है। मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि परिस्थितियां संकेत दे रही हैं कि फास्ट बोलर्स को यहां मदद मिलेगी।

कैसा रहेगा लंदन में मौसम
टेस्ट के पहले तीन दिन मौसम सुहावना रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि, मैच के चौथे, पांचवें और रिर्जव डे पर बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.