इंदौरी मैडम बनी 'बुलेट रानी', बीच सड़क पर फिल्मी स्टंट देख लड़कों के उड़े होश, अब पुलिस उतारेगी हीरोइन बनने का भूत

Updated on 22-10-2025 02:13 PM
इंदौरः शहर के व्यस्त इलाकों में बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक पर स्टंट करती एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती बिना हेलमेट पहने, भीड़भाड़ वाली सड़क पर हाथ छोड़कर बुलेट दौड़ाते हुई दिखाई दे रही है।


बताया जा रहा है कि युवती ने यह स्टंट रील बनाने के लिए किया था। वीडियो में वह कभी बुलेट पर तो कभी स्पोर्ट्स बाइक पर हाथ छोड़कर बैलेंस बनाती नजर आती है। पीछे से गुजर रहे वाहनों और आसपास की भीड़ के बीच यह करतब किसी हादसे को न्योता दे सकता था।

लड़की की पहचान शुरू

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग भी हरकत में आ गया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने इस वीडियो की पहचान कर ली है और युवती की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो कुछ न्यूज चैनलों में भी प्रसारित हुआ है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि यह वीडियो कहां और कब बनाया गया था। दंडोतिया ने बताया कि जल्द ही लड़की और वीडियो लोकेशन की पहचान कर ली जाएगी।

ट्रैफिक रूल्स की अनदेखी पर सख्त पुलिस

एडीसीपी ने कहा कि अगर यह किसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वीडियो है। तब ऐसे कंटेंट बनाने वालों को आगाह किया जाता है कि इस तरह के रील्स बनाकर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी न करें। व्यूज पाने के लिए बनाए गए ऐसे वीडियो लोगों में गलत संदेश फैलाते हैं और कई बार कानूनी कार्रवाई की नौबत आ जाती है।
एडिशनल डीसीपी ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है और इसमें संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इंदौर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि रील या लाइक्स के चक्कर में सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं, क्योंकि लापरवाही का यह शौक किसी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.