इंदौर ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का बड़ा फैसला:नो एंट्री के विरोध में 6 से माल की बुकिंग और डिलीवरी बंद

Updated on 03-10-2025 02:45 PM

इंदौर में ट्रक हादसे के बाद ट्रांसपोर्ट नगर और लोहा मंडी में नो एंट्री के समय ट्रकों की आवाजाही पर लगी रोक का असर अब भोपाल समेत पूरे प्रदेश में दिख सकता है। इंदौर ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने 6 अक्टूबर से सभी प्रकार की माल बुकिंग और डिलीवरी बंद करने का फैसला लिया है।

गुरुवार को हुई बैठक में तय किया गया कि लोहा मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर से कोई भी सामान नहीं उठाया जाएगा। यह कदम पुलिस और परिवहन विभाग की सख्ती के विरोध में उठाया गया है।

नो एंट्री के 7 घंटे में 1500 ट्रक नहीं हो पाते लोड एसोसिएशन अध्यक्ष अमरजीत सिंह बग्गा ने बताया- रोज 1500 ट्रक लोहा मंडी पहुंचते हैं। इनमें 1000 लोड व 500 अनलोड होते हैं। लेकिन रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच 7 घंटे में इतनी बड़ी संख्या में ट्रकों को शहर से बाहर निकालना मुमकिन नहीं होता। पुलिस द्वारा चालान-जब्ती की कार्रवाई से ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। इंदौर से रोज 60-70 ट्रक भोपाल माल लेकर जाते हैं। यदि समाधान नहीं निकला, तो प्रदेश में सप्लाई बाधित हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.