इंदौर नारकोटिक्स विंग ने भोपाल से MD तस्कर को दबोचा:कुख्यात शोएब लाला के गांव का है आरोपी

Updated on 25-11-2024 12:11 PM

इंदौर नारकोटिक्स विंग ने रविवार शाम भोपाल से मेफेड्रोन ड्रग्स (MD) तस्कर को गिरफ्तार किया है। भोपाल में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी जाने के बाद कुख्यात तस्कर शोएब लाला का नाम सामने आया था। तब से ही आरोपी फरार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी उसी के गांव देवल्दी का रहने वाला है।

उसके कब्जे से 30 लाख रुपए कीमत की 154 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक टीम के पास पहले से इनपुट था कि देवल्दी का तस्कर बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर भोपाल जा रहा है। टीम ने तस्दीक कर उसे एयरपोर्ट रोड स्थित यश अस्पताल के पास चाय की टपरी पर पकड़ा। तस्कर की पहचान फराज खान (24) के रूप में हुई।

पूछताछ में फराज ने बताया कि वह प्रतापगढ़ से पिस्टल लेकर चला था। किसी तरह का भी खतरा होने पर वह फायर करने से भी नहीं चूकता। उसकी पिस्टल लोडेड थी। आरोपी भोपाल में किसे ड्रग्स देने वाला था, डील का तरीका क्या होता था, इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

अयोध्या नगर से अन्य तस्कर गिरफ्तार

नारकोटिक्स की एक अन्य टीम ने अयोध्या नगर में दूसरी कार्रवाई की। यहां अमृत एन्क्लेव के पास मोहसिन खान और आसिफ खान को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 10.60 लाख कीमत का 53 एमडी ड्रग्स और कार जब्त की गई। दोनों ड्रग्स कहां से लाए। इसका पता किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.