MP में रोड एक्सीडेंट में इंदौर नंबर वन:ओवर स्पीड, ब्लाइंड स्पॉट हैं बड़ी वजह, भोपाल दूसरे, जबलपुर तीसरे और ग्वालियर चौथे पर

Updated on 18-01-2025 12:59 PM

पूरे देश में स्वच्छता के मामले में नंबर वन इंदौर सड़क हादसों के मामले में भी पूरे MP में नंबर वन है। साल 2024 में इंदौर में कुल 6,075 सड़क हादसे हुए हैं। 2023 में इनकी संख्या 5,714 थी। प्रदेश के अन्य शहरों की बात की जाए तो भोपाल दूसरे, जबलपुर तीसरे और ग्वालियर चौथे नंबर पर है। यहां क्रमश: 5,390, 4148, 3,092 सड़क हादसे हुए हैं।

जानकारों के अनुसार सड़क हादसों का मुख्य कारण ओवर स्पीड, ब्लाइंड स्पॉट और ड्राइविंग सेंस का कम होना है।

पिछले साल की तुलना में इस साल 5 हजार का अंतर पिछले साल से तुलना की जाए तो इस साल प्रदेश में 5679 कम सड़क हादसे हुए हैं। 108 एम्बुलेंस के डेटा के अनुसार मध्य प्रदेश के 51 जिलों में साल 2024 में कुल 1,26,015 सड़क हादसे हुए हैं। वहीं साल 2023 में कुल 1,31,694 सड़क हादसे हुए हैं।

प्रदेश में सबसे कम सड़क हादसे हरदा, नीमच व डिंडोरी में हुए हैं। यहां क्रमश: 947, 976, 907 सड़क हादसे हुए हैं।

हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं पहनने से हो रहे गंभीर एक्सीडेंट 108 एम्बुलेंस सेवा के मध्यप्रदेश के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने बताया कि एक्सीडेंट के गंभीर मामलों में लोगों द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने की बात सामने आई है। हमारा सभी से निवेदन है कि नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलाएं। निजी वाहन की जगह एम्बुलेंस का उपयोग करें, जिसमें जीवन रक्षक उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद होता है। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए 108 एम्बुलेंस पर कॉल करें। हमारी संस्था एवं एम्बुलेंस कर्मचारी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ सभी प्रकार की इमरजेंसी में आपके लिए तत्पर है ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.