सबसे ज्यादा 27 एक्टिव केस के साथ इंदौर हॉटस्पॉट; पॉजिटिविटी दर 3.9 प्रतिशत हुई

Updated on 24-03-2023 05:51 PM

देश के साथ-साथ प्रदेश में भी कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 15 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे कोविड संक्रमितों की संख्या 47 हो गई है। सबसे ज्यादा 27 केसों के साथ इंदौर हॉटस्पॉट बन गया है। जबकि राज्य के 7 जिले कोविड संक्रमित हो गए हैं।

स्वास्थ्य संचालनालय के कोविड हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को भोपाल में 8 और इंदौर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। भोपाल में 12 एक्टिव केस हैं। गुजरात की सीमा से सटे अलीराजपुर में गुरुवार को 2 पॉजिटिव केस मिले हैं। बड़वानी में दो दिन पहले कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज मिला था। जबकि बड़वानी की बॉर्डर से लगे पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में गुरुवार को 159 कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं। ऐसे में बड़वानी में कोविड प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से नहीं होने पर संक्रमण बढ़ने के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता।

गुरुवार को 380 सैंपल की जांच की गई

राज्य की कोविड पॉजिटिविटी दर गुरुवार को 3.9 हो गई है। बुधवार को 1.4 थी। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में प्रदेश की कोविड पॉजिटिविटी दर 2.5 प्रतिशत बढ़ी हैं। स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश की अलग-अलग लैबोरेटरी में 380 कोरोना संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच की गई। इनमें से 15 सैंपल जांच में पॉजिटिव निकले। जो जांचे गए सैंपल्स में से 3.9 प्रतिशत हैं।

6 जिलों की वीकली कोविड संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वीकली कोविड पॉजिटिविटी रेट रिपोर्ट के अनुसार मप्र के 6 जिलों में कोरोना संक्रमण का खतरा दूसरे जिलों की अपेक्षा ज्यादा है। इसकी वजह संबंधित जिलों में वीकली कोविड पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से ज्यादा होना है। इन जिलों में बड़वानी, सिवनी, धार, आगर-मालवा, अलीराजपुर और रतलाम शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.