इंदिरा गांधी ने मेरे पिता को हटा दिया था, राजीव ने...', विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सुनाई वो कहानी

Updated on 22-02-2023 07:10 PM
नई दिल्‍ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्‍यूरोक्रेट्स के परिवार से आते हैं। 2019 में वह केंद्रीय मंत्री बने। यह पद मिलना उनके लिए चौंकाने जैसा था। जयशंकर के पिता डॉ के सुब्रमण्‍यम को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सेक्रेटरी (डिफेंस प्रोडक्‍शन) के पद से हटा दिया था। 1980 में सत्‍ता में आते ही इंदिरा ने यह कदम उठाया था। राजीव गांधी के कार्यकाल में भी उनके साथ अन्‍याय हुआ। उनके बजाय उनसे जूनियर को कैबिनेट सेक्रेटरी के तौर पर वरीयता दी गई थी। जयशंकर ने खुद वह पूरी कहानी सुनाई है। जयशंकर ने फॉरेन सर्विस से राजनीतिक गलियारे तक के सफर पर बातचीत की है। एएनआई के साथ इंटरव्‍यू में उन्‍होंने बताया कि वह हमेशा एक बेहतरीन ऑफिसर बनना चाहते थे। उन्‍हें विदेश सचिव पद तक प्रोन्‍नति मिली। जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक जयशंकर विदेश सचिव थे। उनके पिता का नाम के सुब्रमण्‍यम था। 2011 में वह चल बसे। उन्‍हें देश के जाने-माने राष्‍ट्रीय सुरक्षा रणनीतिकार के तौर पर माना जाता था।
जयशंकर ने बताया, 'मैं बेस्‍ट फॉरेन सर्विस ऑफिसर बनना चाहता था। मेरे दिमाग में बेस्‍ट का मतलब था फॉरेन सेक्रेटरी के पद तक पहुंचना। मेरे पिता भी सचिव हो गए थे। लेकिन, उन्‍हें हटा दिया गया था। 1979 में जनता सरकार में जब वह सचिव बने तो वह शायद सबसे युवा सेक्रेटरी थे।'

सत्‍ता में आते ही इंद‍िरा ने प‍िता को हटाया
विदेश मंत्री ने कहा कि 1980 में उनके पिता सेक्रेटरी (डिफेंस प्रोडक्‍शन) थे। 1980 में इंदिरा गांधी जब दोबारा सत्‍ता में लौटीं तो उनके पिता पहले सचिव थे जिन्‍हें हटाया गया था। वह रक्षा मामलों में उस वक्‍त सबसे ज्‍यादा जानकारी रखने वाले शख्‍स थे। वह सिद्धांतों पर चलने वाले व्‍यक्ति थे। शायद यही उनके लिए समस्‍या बनी। वह फिर कभी सचिव नहीं बने। राजीव गांधी के कार्यकाल में उनसे जूनियर को उनके बजाय वरीयता दी गई। वो शख्‍स कैबिनेट सचिव बने। यह बात उन्‍हें बहुत महसूस हुई थी। हालांकि, परिवार इसके बारे में कुछ बोला नहीं। जब जयशंकर के बड़े भाई सेक्रेटरी बने तो पिता की छाती गर्व से फूली नहीं समा रही थी।

प‍िता के न‍िधन के बाद सेक्रेटरी बने जयशंकर
जयशंकर ने बताया कि पिता के निधन के बाद वह सेक्रेटरी बने। वह ग्रेड 1 में सेक्रेटरी जैसे ही थे। लेकिन, सेक्रेटरी नहीं थे। बाद में जयंशकर ने यह लक्ष्‍य हासिल किया। इसके बाद उनके सामने जो राजनीतिक अवसर मिला वो उसके लिए तैयार भी नहीं थे।
जयशंकर ने उस वक्‍त के बारे में भी बताया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने ने उन्‍हें 2019 में कैबिनेट का हिस्‍सा बनने के लिए कॉल किया था। जयशंकर ने कहा कि यह पूरी तरह से चौंकाने वाला था। उन्‍होंने पूरी जिंदगी राजनेताओं को देखा था। लेकिन, खुद वह इस भूमिका में आएंगे, इसके बारे में कभी सोचा नहीं था। वह संसद सदस्‍य भी नहीं थे। उन्‍हें सेलेक्‍ट किया गया था।

1977 में जयशंकर भारतीय विदेश सेवा से जुड़े थे। उन्‍होंने कहा कि वह बहुत ध्‍यान से देखते हैं कि उनकी पार्टी और दूसरी पार्टी के लोग क्‍या कर रहे हैं। वह राज्‍यसभा में गुजरात से बीजेपी मेंबर हैं। उन्‍होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर अपने चार साल के कार्यकाल को बेहद दिलचस्‍प बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.