इंडिगो का तीसरी तिमाही में मुनाफा 110 प्रतिशत बढ़ा कंपनी ने रु 17,157 करोड़ रुपए के टिकट बेचे

Updated on 03-02-2024 12:49 PM

भारत में सबसे ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करने वाली एयरलाइन इंडिगो ने आज यानी शुक्रवार (2 फरवरी) को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। Q3FY24 में इंडिगो का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 110.7 % बढ़कर ₹2,998 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में इंडिगो ने 1,422.6 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

इस तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 30.26 % बढ़कर 19,452 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ये 14,933 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी ने तीसरी तिमाही में टिकट बेचकर ₹17,157 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले इसमें करीब 30.30% की ग्रोथ हुई है।

दूसरी तिमाही में इंडिगो को ₹189 करोड़ का मुनाफा हुआ था
दूसरी तिमाही में इंडिगो को ₹188.9 करोड़ का मुनाफा हुआ था। 5 साल में यह पहला मौका था जब एविएशन कंपनी को किसी भी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मुनाफा हुआ था। आम तौर पर इस तिमाही को एविएशन इंडस्ट्री के लिए कमजोर मांग वाला सीजन माना जाता है।

कंपनी ने एक साल में दिया 49.93% का रिटर्न

  • कंपनी के शेयर 2 फरवरी को 1.94% की बढ़ोतरी के बाद 3127 रुपए के स्तर पर बंद हुए।
  • कंपनी ने एक महीने में 5.17%, 6 महीने में 28.49% और एक साल में 49.93% का रिटर्न दिया है।
  • कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.21 लाख करोड़ रुपए है और मार्केट शेयर 60% से ज्यादा है।
  • रोजाना 1900 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है इंडिगो
    ऑपरेशन के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी एविएशन कंपनी इंडिगो के पास 320 से ज्यादा विमानों का बेड़ा है। अपने बेड़े के साथ इंडिगो रोजाना 1900 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है। ये एयरलाइन 81 डोमेस्टिक डेस्टिनेशन और 32 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को कवर करती है। भारत में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर इंडिगो का ही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.