IndiGo ने 500 विमानों का दिया ऑर्डर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया मील का पत्थर

Updated on 21-06-2023 08:05 PM
नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिगो एयरलाइंस के 500 एयरबस ए320 विमानों के ऑर्डर को मंगलवार को देश के विमानन उद्योग में एक और मील का पत्थर करार दिया। सिंधिया ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए अभूतपूर्व ऑर्डर को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने घोषणा की, भारत ने एक बार फिर विमानन उद्योग में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है।

उन्होंने कहा, एक ही निर्माता से 500 विमानों के लिए इंडिगो का ऑर्डर अद्वितीय है, जो विमानन क्षेत्र में अग्रणी के रूप में उसकी स्थिति को मजबूत करता है। यह महत्वपूर्ण निर्णय न केवल घरेलू विमानन बाजार में क्रांति लाएगा बल्कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था पर भी गहरा प्रभाव डालेगा। सिंधिया ने नागरिक उड्डयन उद्योग से देश को होने वाले आर्थिक लाभों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, पहले एयर इंडिया ने 470 विमानों के ऑर्डर दिए थे और अब इंडिगो। नागरिक उड्डयन में निवेश किए गए प्रत्येक डॉलर से विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं और 3.1 डॉलर का लाभ होता है।

उन्होंने कहा, नागरिक उड्डयन में हर प्रत्यक्ष नौकरी के लिए इस क्षेत्र में 6.1 अप्रत्यक्ष नौकरियां सृजित होती हैं। यह लगातार बढ़ते नागरिक उड्डयन क्षेत्र से मिलने वाले अपार लाभांश को उजागर करता है। इंडिगो के ऑर्डर में ए320निओ, ए321निओ और ए321एक्सएलआर विमान का संयोजन शामिल है, जो 2030 और 2035 के बीच कंपनी को प्राप्त होंगे।खरीद समझौते को पेरिस एयर शो 2023 में अंतिम रूप दिया गया, जिसमें सोमवार को इंडिगो और एयरबस के प्रतिनिधि मौजूद थे।

इंडिगो ने सोमवार को एक बयान में बताया कि इंजन चयन और ए320 और ए321 विमानों के सटीक मिश्रण का निर्धारण उचित समय पर किया जाएगा। वर्तमान में 300 से अधिक विमानों के बेड़े का संचालन कर रही इंडिगो के पास पहले से ही 480 विमानों के लिए बकाया ऑर्डर हैं, जो इस दशक के अंत तक वितरित किए जाने की उम्मीद है। 2030-2035 समय-सीमा में 500 विमानों के लिए इस नए फर्म ऑर्डर के साथ, इंडिगो की ऑर्डर-बुक में अब लगभग 1,000 विमान हैं, जो अगले एक दशक में लगाताार डिलीवरी सुनिश्चित करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.