भारत के व्यापार घाटे में कमी, 5 महीने में सबसे कम

Updated on 14-10-2023 03:33 PM
मुंबई : आर्थिक मोर्चे पर राहत की खबर है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी किए ट्रेड के आंकड़ों के अनुसार भारत के व्यापार घाटे (Trade Deficit) में कमी आई है। यह 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सरकार की ओर से इंपोर्ट को कम करने के प्रयासों के मद्देनजर भारत का मर्चेंडाइज ट्रेड डेफिसिट यानी व्यापार घाटा सितंबर में गिरकर 19.37 बिलियन डॉलर रहा है, जो कि पांच महीने में सबसे कम है। अगस्त में ट्रेड डेफिसिट 24.2 बिलियन डॉलर रहा था, जबकि इसके पहले जुलाई में ये 20.7 बिलियन डॉलर था। अगस्त में ट्रेड डेफिसिट 10 महीने में सबसे ज्यादा रेकॉर्ड हुआ था। मई में ये 22.1 बिलियन डॉलर था। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, 'भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है और हम मतभेदों को दूर कर रहे हैं।'

12.23 की गिरावट इंपोर्ट में

चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-सितंबर के दौरान एक्सपोर्ट 8.77 प्रतिशत घटकर 211.4 अरब डॉलर रहा। वहीं इन छह महीनों में इंपोर्ट 12.23 प्रतिशत गिरकर 326.98 अरब डॉलर रहा। अगस्त में सालाना आधार पर इंपोर्ट और एक्सपोर्ट दोनों में गिरावट दर्ज की गई थी। अगस्त एक्सपोर्ट में 6.9% और इंपोर्ट में 5.2% की गिरावट रही थी।


गोल्ड इंपोर्ट में हुआ इजाफा

गोल्ड इंपोर्ट में इस साल इजाफा देखा जा रहा है और पिछले साल इसमें गिरावट देखी गई थी। सोने के इंपोर्ट पर लगी ड्यूटी के चलते इंपोर्ट में गिरावट देखी गई थी। इसके अलावा पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, कीमती स्टोन्स, चांदी, कोयला, कोक के इंपोर्ट में भी गिरावट देखी गई।

19.37 बिलियन डॉलर था सितंबर में
24.2 बिलियन डॉलर अगस्त मे
20.7 बिलियन डॉलर जुलाई में

2.6% घटकर 34.5 बिलियन डॉलर हुआ एक्सपोर्ट सालाना आधार पर
15% घटकर 53.8 बिलियन डॉलर हुआ इंपोर्ट सालाना आधार पर
8.2% की गिरावट इंपोर्ट में मंथली आधार पर, लेकिन एक्सपोर्ट सपाट

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.